सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

by
ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एचआरटीसी, निजी बस, टैक्सी, आॅटो, ट्रक व ट्राला वाहन चालकों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की गई। जिन चालकों की आंखों में कोई कमी अथवा दृष्टिदोष पाया गया उन्हें आगामी उपचार के लिए अस्पताल जाने का परामार्श दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधिक करते हुए आरटीओ रमेश चंद कटोच ने बताया कि चालक नियमित तौर पर अपनी आंखों की जांच करवाते रहें तथा चिकित्सक के परामर्श का पालन करें। उन्होंने डþाईविंग में आंखों के महत्व बारे विभिन्न पहलुओं बारे लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया यह मासिक यातायात सुरक्षा अभियान एक सराहनीय कदम है तथा इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये ताकि लोग यातायात नियमों का सहर्ष पालन करें तथा अन्यों को भी जागरुक करें। उन्होंने कहा कि इससे न केवल जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि आर्थिक नुक्सान से भी बचा जा सकेगा।
नेत्र जंाच दल मंे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमन कुमार के अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. शीतल शर्मा, दृष्टि रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुरेश कुमार लैव तकनीशियन प्रदीप कुमार शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रधान रोटरी क्लब ग्रेटर डीसी चैधरी, एएसपी विनोद धीमान, एआरटीओ राजेश कौशल व सचिन्द्र ने भी लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।
इस अवसर पर रोटर क्लब गे्रटर ऊना के सदस्य राकेश कैलाश, शेशपाल सिंह, दिनेश भारद्वाज, महेंद्र वर्मा, डाॅ अरूण दत्ता, अजय शर्मा तथा परिवहन विभाग के अधीक्षक अशोक कुमार भी शामिल रहें।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चीन में आयोजित एशियाई रिले चैंपियनशिप में प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह को मिला प्रशंसा-पत्र

प्रतियोगिता में सफल संचालन के लिए मिला सम्मान बरोटीवाला, 23 जून (तारा) :  चीन के शांग्यू में आयोजित द्वितीय एशियाई रिले चैंपियनशिप एवं राष्ट्रीय एथलेटिक्स रिले चैंपियनशिप के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मेजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं बारे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में मिंजर मेले के लिए गठित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की विचारधारा सर्वोपरि, मगर हिमाचल के 70 लाख लोगों के हित भी मेरे लिए जरुरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला, 30 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी और दुकानों में नेम प्लेट के विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान से मिलकर शिमला लौटे लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो आतंकी पंजाब के सीमावर्ती गावों में घुसे : बंदूक दिखाकर धमका डिनर बनाने को कहा – पुलिस ने किया हाई एलर्ट जारी

गुरुदासपुर :   भारत और पाकिस्तान सीमा से लगे गांवों में आतंकवादी घूम रहे हैं। गांव वालों ने वहां की पुलिस को इन आतंकियों के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही ये भी...
Translate »
error: Content is protected !!