*अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप कुमार धीमान*

by
नगरोटा सूरियां में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एलीट ग्रुप की बैठक आयोजित
 एएम नाथ। नगरोटा सूरियां,5 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा है कि आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य के अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन वर्गों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुलदीप धीमान आज नगरोटा सूरियां रेस्ट हाउस में आयोजित एलीट ग्रुप की बैठक में पहुंचे, जहां उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोग को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका निर्वहन पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। आयोग का प्रयास है कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित समस्याओं का समाधान यथासंभव मौके पर ही सुनिश्चित किया जाए।
धीमान ने कहा कि आज़ादी के 78 वर्ष बाद भी देश में छुआछूत जैसी कुरीतियां पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। हिमाचल जैसे देवी-देवताओं की भूमि में भी कहीं-कहीं जात-पात की समस्या अभी भी विद्यमान है, जिसे समाप्त करने के लिए आयोग पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी समुदायों के बीच सामाजिक ताना-बाना और एकजुटता बनाए रखना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहने का आह्वान किया। श्री धीमान ने कहा कि एलीट ग्रुप के सदस्यों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखकर उनके समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर एलीट ग्रुप के संयोजक प्रेम चंद विश्वकर्मा, सदस्य साब धीमान, मदन लाल कबीर, गुरुदेव भारती, ब्लॉक कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी डॉ. गुलशन, ब्लॉक कांग्रेस सचिव देहरा फौजा सिंह धीमान, ब्लॉक कांग्रेस सचिव नगरोटा सूरियां रामपाल धीमान, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मालकिन का AC फिटिंग करने आये युवक पर आया दिल, दोनों फरार : पति ने एसी मैकेनिक वरिंद्र नरवाल पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया

पानीपत :  कब किसका दिल, किस पर आ जाए कह पाना मुश्किल है। ऐसा ही एक वाकया पानीपत में भी सामने आया है। यहां पचरंगा बाजार निवासी को घर में एसी फीटिंग कराना महंगा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वसम्मति से चुना जाएगा अगला प्रधान, जो भी बने स्वीकार होगा -सुखबीर बादल को अध्यक्ष मानने को ढींडसा तैयार

चंडीगढ़ :  शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष सभी की सहमति से चुना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने संत ढांगू वाले महाराज जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन : धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यकरण की प्रतिबद्धता दोहराई

12 करोड़ से बनेगी पंडोगा रोपवे परियोजना रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को जखेवाल में संत बाबा श्री ढांगू वाले महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!