जिला चम्बा में 3,99,858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : जिले में 7 मतदाता शतकवीर

by

भटियात विकास खंड की 109 वर्षीय आशा देवी सर्वाधिक उम्रद्राज मतदाता

जिले में 1741 युवा पहली बार करेंगे मतदान

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत जिले में कुल 3 लाख 99 हजार 858 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1 लाख 96 हजार 932 महिला तथा 2 लाख 2 हजार 926 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि विकास खंड भटियात में कुल 92,395 मतदाता हैं, जिनमें 45,955 महिला एवं 46,440 पुरुष मतदाता हैं, पांगी में कुल 15,201 मतदाताओं में 7,310 महिला तथा 7,891 पुरुष मतदाता हैं, विकास खंड भरमौर में कुल 35,228 मतदाताओं में 16,657 महिला एवं 18,571 पुरुष, चम्बा में कुल 61,541 मतदाताओं में 30,541 महिला एवं 31,000 पुरुष, मैहला में कुल 69,059 मतदाताओं में 33,943 महिला एवं 35,116 पुरुष, सलूणी में कुल 64,159 मतदाताओं में 31,970 महिला एवं 32,189 पुरुष तथा विकास खंड तीसा में कुल 62,275 मतदाताओं में 30,556 महिला एवं 31,719 पुरुष मतदाता पंजीकृत हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में 18 वर्ष आयु पूर्ण कर पहली बार मतदाता बने युवाओं की संख्या 1741 है। इनमें भरमौर में 240, भटियात में 315, चम्बा में 214, मेहला में 314, पांगी में 56, सलूणी में 310 तथा तीसा में 292 नए मतदाता शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 7 वरिष्ठ मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के पात्र हैं। इनमें भटियात विकास खंड की 109 वर्षीय आशा देवी सर्वाधिक उम्रद्राज मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की केंद्र की योजनाओं की समीक्षा

धर्मशाला, 19 दिसंबर :- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा कांगड़ा मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला ने की। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला चम्बा में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण 2025 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में राजस्व मामलों के निपटारे को विशेष अभियान : राजस्व से जुड़े दुरुस्ती के सभी लंबित मामलों का 31 अक्तूबर तक होगा शतप्रतिशत निपटारा – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 अक्तूबर. ऊना जिले में राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इसमें सभी लंबित राजस्व दुरुस्ती मामलों का 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत...
Translate »
error: Content is protected !!