4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जनजातीय क्षेत्र पांगी का चस्क भटोरी मतदान केंद्र

by

पंचायती राज चुनाव-2026 में 19 परिवारों के 98 मतदाता करेंगे मतदान

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) :जिला चंबा का जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायत सेचू का वार्ड चस्क भटोरी पांगी घाटी का ही नहीं बल्कि जिला चम्बा का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है। यह मतदान केंद्र समुद्र तल से लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
इस मतदान केंद्र पर लगभग 19 परिवारों के 98 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 57 पुरुष और 41 महिला मतदाता शामिल हैं।
चस्क भटोरी मतदान केंद्र पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है। किलाड़ से चस्क तक बस द्वारा पहुंचा जा सकता है, जबकि चस्क से भटोरी तक लगभग 6 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
अत्यधिक ऊंचाई और खराब मौसम के कारण यहां कभी भी बर्फबारी शुरू हो सकती है। इसके बावजूद चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और स्थानीय लोग लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार : अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जून. हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता पर भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराएं : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा

जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी: जिला कांगड़ा में जिला योजना, विकास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र का समुचित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

रिडकमार पंचायत में 14 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज धारकंडी क्षेत्र की रिडकमार पंचायत में 4...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 जून तक ट्रेड लाइसेंस बनवाएं हमीरपुर के व्यापारी

हमीरपुर 18 मई। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने निगम की परिधि के भीतर आने वाले सभी दुकानदारों, होटल, शोरूम, क्लीनिक और सभी प्रकार की छोटी-बड़ी दुकानों के माध्यम से अपना व्यवसाय...
Translate »
error: Content is protected !!