श्री गुरुद्वारा साहिब जोहड़ताल में 17 मई को गुरु का विशाल लंगर भंडारा : गुरु की चौकी में पंजाब के शमशेर शममु करेंगे गुरु का गुणगान

by

पट्टा मेहलोग, 12 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी के जोहड़ताल में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल परिसर में 17 मई रविवार को गुरु की चौकी, शब्द कीर्तन व दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुनील कुमार, ज्ञान चंद ,मंजू शर्मा सहित अन्य सेवादारों ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी तथा दोपहर बाद गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद गांव राबी निवासी प्रकाश चंद शर्मा व गांव बागी के हुकमी दत्त की पार्टी द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा,जिसमें क्षेत्र के सभी लोग सम्मिलित होंगे। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक गुरु की चौकी लगेगी व इसके बाद पंजाब के मशहूर कलाकार शमशेर शम्भू एंड पार्टी द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा।
बता दें कि क्षेत्र के हरिपुर साहिब की मेहर से यहां वर्षों पूर्व गुरु की मंजी विराजमान है व हर वर्ष यहां भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है,जिसमें क्षेत्र के इलावा बाहरी राज्य की संगत भी शीश नवाने आती है। ऐसे में इस स्थान का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।इस अवसर पर श्रद्धालु ऐतिहासिक गुरुद्वारे में शीश नवाकर भंडारा प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह स्थल पट्टा मेहलोग से 3 व पट्टा बनलगी मार्ग पर शंगेला से एक किलोमीटर की दूरी पर हरे भरे जंगलों से घिरे छोटे से गांव में प्रकृति की गोद में बसा है।

फोटो; जोहड़ ताल गुरुद्वारा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महिला सरपंच सहित 6 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

लुधियाना। गांव थ्रीके की जगजीत कालोनी में सड़कों पर अतिक्रमण करने का विरोध करने पर महिला सरपंच ने अपने बेटे व उसके साथियों सहित एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सरकार की प्राथमिकता : पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर 30 अक्तूबर : उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड 3 के अन्तर्गत ढुलयार में लोगों की समस्याओं को सुना । इस अवसर पर लोगों से रूबरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला चम्बा में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण 2025 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने को ई-कचरा निष्पादन जरूरी: डीसी डॉ. निपुण जिंदल

ई-कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना धर्मशाला, 16 अक्तूबर। ई-कचरा के बेहतर निष्पादन के लिए लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।...
Translate »
error: Content is protected !!