अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों के विनाश को हुआ श्री परशुराम का अवतरण : कुलदीप सिंह पठानिया

by
श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात द्वारा कार्यक्रम आयोजित
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चुवाड़ी, (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में श्री परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर आज ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात द्वारा रायपुर कस्बे में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में श्री परशुराम का विधिवत पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादी हमले में शहीद हुए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना भी की गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने श्री परशुराम जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब भी सामाजिक विसंगतियों और असंतुलन के चलते अन्याय में वृद्धि हुई तब धरती पर भगवान ने अवतार लिया है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री परशुराम जी का अवतरण धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए हुआ था।
कुलदीप सिंह पठानिया ने मानवीय जीवन में नैतिक मूल्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए उपस्थित लोगों के समक्ष सामाजिक सद्भाव की कामना के साथ श्री परशुराम जी का अनुसरण कर जीवन में आगे बढ़ने का भी आग्रह किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात ब्राह्मण कल्याण परिषद को सभी सामाजिक कार्यों में सहयोग का आश्वासन देते हुए गरनोटा कस्बे में परशुराम भवन बनाने के लिए भूमि से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण होते ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।
उन्होंने भटियात ब्राह्मण कल्याण परिषद को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक लाख की धनराशि अपनी ऐच्छिक निधि से उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।
भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपनी विशेष प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं तथा अपेक्षा के अनुरूप विकासात्मक परियोजनाओं का दृढ़ निश्चय एवं संकल्प के साथ कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जा रहा है ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने दुरगाई घट्टा- रायपुर संपर्क मार्ग को माह जून तक पक्का करने की भी घोषणा की। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर-स्यूंण तथा दुरगाई घट्टा- जावल मार्ग का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भक्ति रस पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया।
एसडीएम पारस अग्रवाल, डीएसपी योगेश्वर कुमार, सदस्य निदेशक मंडल वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, महासचिव राजीव कौशल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, ब्राह्मण कल्याण परिषद से उत्तम कौशल, डॉ गिरिराज गौतम, डॉ बृजेंद्र शर्मा, अनिल डोगरा, अनिल शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नकली एसएचओ ने 326 के आरोपी छोड़ने के लिए 35 हजार , असली एसएचओ के पास पहुंचा कहा आरोपी छोड़ दो पैसे दे दिए …फिर नकली एसएचओ की खुली पोल

गढ़शंकर, 21 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर के नाम पर लोगों से फोन पर पैसे मांगने वाले नकली एस. एच..ओ. को साथी सहित गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के जिला स्तरीय समारोह कुल्लू में उपायुक्त तोरुल एस रवीश रहीं मुख्य अतिथि

कुल्लू 16 सितंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन परिधि गृह कुल्लू में शनिवार को किया गया। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मीडिया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क : बिलासपुर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

एएम नाथ।  बिलासपुर, 16 मई: शहरी निकाय चुनाव-2026 के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आज बिलासपुर शहर में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

त्रैमासिक आधार पर हिमकेयर कार्ड बनाए जाएंगे : 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को हिमकेयर लाभ प्रदान किए गए

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने दिसंबर, 2022 में सत्ता में आने के बाद से हिमकेयर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 810 करोड़ रुपये का...
Translate »
error: Content is protected !!