फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 55.51 करोड़ जारीः मुकेश अग्निहोत्री

by
कांगड़ा ज़िला की बहु-प्रतीक्षित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 55.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत और जारी कर दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) के तहत दी गई है।
यह स्वीकृति उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की केंद्रीय मंत्रियों और संबंधित विभागों के साथ निरंतर वार्ता का प्रतिफल है। सरकार के गठन के पश्चात उप-मुख्यमंत्री ने परियोजना के लंबित मामलों को प्राथमिकता दी और केंद्र के समक्ष मजबूत पक्ष रखा।
यह परियोजना पिछले एक दशक से अधर में लटकी हुई थी, लेकिन अब यह कांगड़ा जिले के किसानों के लिए आशा की नई किरण बनकर सामने आई है। इस योजना के पूर्ण होने से हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की कृषि उत्पादकता में भारी वृद्धि होगी।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि यह सवीकृति किसानों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी सरकार हर किसान को पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोभाल का दो टूक : युद्ध नहीं चाहता भारत…ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से स्पष्ट कहा – ‘आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी

नई दिल्ली ।  भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्धविराम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच शनिवार देर रात अहम टेलीफोनिक वार्ता हुई। इस...
article-image
पंजाब

Congress’s big protest in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.17 :  A big Dharna was organized in Hoshiarpur today under the Assembly constituency, under the leadership of former Cabinet Minister Sundar Sham Arora. Senior Congress leaders and local citizens participated in the...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगा वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप

मुख्यमंत्री 2 नवंबर को करेंगे प्रतियोगिता का समापन बैजनाथ, 23 अक्तूबर : बीड़-बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर बैठक...
article-image
पंजाब

दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 2 दिवसीय वार्षिक मेला शुरू

विभिन्न प्रमुख कलाकारों की ओर से बाबा जी के चरणों में अपने गीतों,कव्वालियों,नकलों द्वारा हाजिरी लगावाई इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे मुख्य अतिथियो और गणमान्य लोगों को बाबा जी की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!