अपनी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत, हरिपुर में किया जागरूक

by
एएम नाथ। चम्बा : भारत सरकार के “अपनी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत, चम्बा जिले के ग्राम पंचायत हरिपुर में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंकों में रखी अज्ञात जमा राशियों के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस शिविर का आयोजन अग्रणी बैंक चम्बा द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक शिमला, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, और HDFC बैंक के सहयोग से किया गया।
इस शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री अनुपम किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शंकर सिंह, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विजय कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक श्री हेम राज और जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री राकेश कुमार भी शिविर में उपस्थित रहे। जिले में कार्यरत सभी बैंकों ने इस शिविर में भाग लिया।
अग्रणी जिला प्रबंधक श्री डी. सी. चौहान ने शिविर में आए सभी लोगों और विभिन्न विभागों तथा बैंकों से आए अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने इस शिविर के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि वर्तमान में चम्बा जिले में अज्ञात जमा खातों की संख्या 40,000 से अधिक है। इनमें सबसे अधिक अज्ञात जमा खाते पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक, और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक से संबंधित हैं।
इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को यह जानकारी दी गई कि वे अपनी अज्ञात जमा राशि को आसानी से कैसे प्राप्त कर सकते हैं और इस प्रक्रिया में उन्हें कौन-कौन सी सहायता उपलब्ध होगी। उन्होंने UDGAM पोर्टल (https://udgam.rbi.org.in/) के बारे में बताया, जो RBI द्वारा संचालित एक पोर्टल है। इसमें कोई भी व्यक्ति खुद को रजिस्टर कर के बिना दावा की गई बैंक खाते या राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही, उपभोक्ता बैंक शाखा में जाकर भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं। कोई भी व्यक्ति KYC के माध्यम से पहचान पत्र और पासबुक की कॉपी बैंक शाखा में ले जाकर अपनी राशि प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे यह जानकारी अपने आसपास के लोगों और परिचितों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि कोई भी नागरिक अपनी जमा राशि से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया।
इस शिविर में 20 अज्ञात जमा राशियां, एक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और एक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का क्लेम भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री अनुपम किशोर के हाथों से वितरित किया गया।
इसके पश्चात, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री अनुपम किशोर ने लोगों को भारत सरकार के “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक में पड़ी अज्ञात राशि आपकी है, और यह आपके परिवार की भी है। आप इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों में भी जागरूकता फैलाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस साल आई आपदा के कारण लोगों के व्यवसायों को काफी नुकसान हुआ है, और इसमें लोग लॉन रीस्ट्रक्वरिंग या लोन में दी जा रही रियातों का लाभ भी उठा सकते हैं। उन्होंने वक्तव्य के अंत में सभी उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि जब भी इस तरह के देशव्यापी अभियान चलाए जाते हैं, तो कुछ बुरे तत्व भोले-भाले लोगों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी अज्ञात (अनक्लेम्ड) राशि प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान या OTP न दें। उन्हें केवल बैंक शाखा में जाकर पहचान पत्र के साथ फॉर्म भरकर अपनी राशि प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे बैंकिंग धोखाधड़ी से बचें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी फोन के माध्यम से किसी के साथ साझा न करें।
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, और भारतीय स्टेट बैंक का शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।
अंत में चायपान के साथ शिविर में आए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए शिविर का समापन किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 17 पदों के लिए साक्षात्कार 05 व 06 अगस्त को होंगे

एएम नाथ। सोलन : बाल विकास परियोजना सोलन के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार 05 व 06 अगस्त, 2025 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल परियोजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू एएम नाथ। शिमला हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन में बाली ने की हिमाचल में शक्ति पीठ धाम सर्किट और एयर एंबुलेंस की पैरवी*

*देहरादून में नागरिक उड्डयन सम्मेलन संपन्न* धर्मशाला 05 जुलाई : भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा देहरादून में आयोजित पहले उत्तरी क्षेत्रीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने सिविल अस्पताल में 50 बेड के अतिरिक्त ब्लॉक तथा आईटीआई के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास*

*लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता :चन्द्र कुमार* *प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने को प्रयासरत* एएम नाथ। ज्वाली,17 दिसम्बर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!