अपने अंतर मन की बुराई को समाप्त करने का संकल्प ही विजयदशमी की सीख – संजय अवस्थी

by

दाड़ला मोड़-नवगांव-मलोडी-बैरी-बिलासपुर सड़क को औद्योगिक गलियारे बनाने पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपए

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगल के शालूघाट में दशहरा मेला में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति और प्राचीन परम्परा का सूचक है। यह त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का द्योतक है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी को संकल्प लेकर अपने अंतर मन की बुराई को समाप्त करके समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।
संजय अवस्थी ने कहा कि ऑनलाईन के इस युग में युवाओं को पूरे विश्व की जानकारी तो है परन्तु वह अपने आस-पास के परिवेश से कटते जा रहे है। ऐसे समय में मेले एवं त्यौहार न केवल प्राचीन परम्पराओं को सहेज कर रखे हुए हैं अपितु युवाओं को अपनी संस्कृति से परिचित भी करवा रहे हैं। मेले से युवाओं को अपनी प्राचीन परम्परओं को समृद्ध संस्कृति से जुड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को कुछ समय पूर्व आपदा का सामना करना पड़ा जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित जन-जन को राहत पहुंचाने के लिए दिन-रात कार्य किया। उन्होंने प्रभावितों ज़िलों में आपदा राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मांगल क्षेत्र में समत्याड़ी पुल के लिए 4.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। मांगल, बागा व बैरल क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 36.30 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इसमें से 7.80 करोड़ रुपए की राशि सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करवा दी गई है।
उन्होंने कहा कि दाड़ला मोड़-नवगांव-मलोडी-बैरी-बिलासपुर सड़क को औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस गलियारे के निर्माण पर लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि सेहनाली से मलोखर के लिए सुरंग का निर्माण के कार्य को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। इस कार्य पर नाबार्ड के तहत 08 करोड़ की राशि खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि बैरल-मांगल के लिए उठाऊ पेयजल योजना निर्मित करने पर 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
ग्राम पंचायत मांगल, बैरल तथा बागा करोग में लो वोलटेज की समस्या को समाप्त करने के लिए विद्युत लाईन को चमाकड़ी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगल बांध क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और यहां रोज़गार के अवसर सृजित किए जाएंगे।
उन्होंने आयोजन समिति को 21 हजार रुपए तथा सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 2100 रुपए देने की घोषणा की।
संजय अवस्थी इससे पूर्व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार में युथ फारमर्स व रामलीला क्लब में नवरात्रों की दुर्गापूजा के उपरांत विजयदशमी के अवसर पर पूर्ण आहुति यज्ञ में भाग लिया।
उन्होंने तदोपरांत अर्की-दाड़लाघाट-खारसी-कन्धर-बैरल तक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान (एम्स) वाया खारसी-बैरल के लिए बस सुविधा आरम्भ की जाएगी ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लेने में सुगमता हो।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, कांग्रेस पार्टी ज़िला सोलन की महासचिव कृष्णा चौहान, कांग्रेस मण्डल अर्की के उपाध्यक्ष दीप लाल चौहान एवं नत्यु राम चौहान, कांग्रेस मण्डल अर्की के महासचिव श्याम लाल शांडिल, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ अर्की के महासचिव राकेश चौहान, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला रघुवंशी, ग्राम पंचायत बागा करोग की प्रधान सुरेन्द्रा पंवर, बीडीसी सदस्य वनिता चौहान, ग्राम पंचायत बागा करोग के उप प्रधान श्याम लाल चौहान, ग्राम पंचायत मांगल के उप प्रधान सीता राम चौहान, दि मांगल लैण्ड लूजर सोसायटी के सचिव हंस राम चौहान, मांगल ट्रासपोर्ट सोसायटी के सदस्य बलदेव, अमर सिंह चौहान, अमर जीत, नगीन चन्द, सांस्कृतिक संध्या के आयोजक बबलू एवं बबलू, रामलीला क्लब स्यार के प्रधान अतुल ठाकुर, उप प्रधान विकास कौशल, कल्याण समिति स्यार के प्रधान रूप चंद चंदेल, महासचिव राम रत्न चन्देल, दशहरा उत्सव दाड़लाघाट मेला समिति से राजेश गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता त्रैमासिक बैठक में आयोजित : 15वां वित्तायोग शीर्ष में कार्य योजनाओं के शैल्फ का अनुमोदन :

एएम नाथ। चंबा, 31 जनवरी :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले में चल रहे कौशल कार्यक्रमों की गुणवत्ता एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गीता में भक्ति,योग व कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक, श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह

चंबा, 7 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*ग्रामीण स्वाद महोत्सव- पोषण, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का जीवंत संगम: DC हेमराज बैरवा*

दाड़ी में फैली पारंपरिक स्वाद के संग महिला सशक्तिकरण की खुशबू धर्मशाला, 17 अक्टूबर: जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आज दाड़ी मेला ग्राउंड में ग्रामीण स्वाद महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल...
Translate »
error: Content is protected !!