जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता त्रैमासिक बैठक में आयोजित : 15वां वित्तायोग शीर्ष में कार्य योजनाओं के शैल्फ का अनुमोदन :

by
एएम नाथ। चंबा, 31 जनवरी :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई ।
बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मैहरा भी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2024-25 का 15वां वित्तायोग शीर्ष में कार्य योजनाओं के शैल्फ का अनुमोदन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों  से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए और उचित आवश्यक कदम उठाने के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया ताकि स्वरोजगार के अवसर पैदा हो। उन्होंने पुरात्व विभाग को भी पर्यटन को साथ जोड़ने को कहा।
उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को टैग किए गए पशुओं की जानकारी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों से हासिल करने के लिए कहा ताकि पशुओं को आवारा छोड़ने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त हो।
इसके अतिरिक्त जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नही की जा सकी है उनके साथ पुनः बैठक की जाएगी ताकि लोगों की आ रही समस्याओं का निदान किया जा सके।
उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए ।
इस अवसर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा
ने कहा कि सदस्यों द्वारा उठाए सभी मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। परिषद की अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष हाकम सिंह राणा, जिला परिषद के सदस्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशकउच्च शिक्षा प्यार सिंह , उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, खंड विकास अधिकारी सलूणी तीसा निशी महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर, पंकज राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संत कबीर दास जी की वाणी में समाया है समाज सुधार का मंत्र : कुलदीप धीमान

राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह में की शिरकत रोहित जसवाल ।  अंब (ऊना), 11 जून. संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समयबद्ध हो एफसीए प्रस्तावों का समाधान : DC अनुराग चंद्र शर्मा

एएम नाथ। कुल्लू, 19 मार्च : उपायुक्त,अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुद्देशीय भवन में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में लंबित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्म के चारों और बाड़ लगाने के दिए निर्देश : कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने डलहौजी में आलू गुणन फार्म का किया निरीक्षण

.पोषक अनाज, जंगली गेंदे की खेती व फलदार पौधे लगाने की तलाशी जाए संभावनाएं डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आज डलहौजी के समीप कृषि विभाग के आलू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने राथल मेले मे की शिरकत : कहा… अगले साल से जिला स्तर पर मनाया जायेगा राथल मेला

एएम नाथ। शिमला जुब्बल । 09 अगस्त – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राथल मेले मे शिरकत की। गौरतलब है कि यह मेला सदियों से मनाया...
Translate »
error: Content is protected !!