ऊना और हमीरपुर के एसपी सहित 9 आईपीएस – 25 एचपीएस अफसरों का भी तबादला : आईजीपी विमल गुप्ता को आईजी स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो

by

एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव से पहले ऊना और हमीरपुर जिला के पुलिस अधीक्षकों सहित 9 आईपीएस और 25 एचपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग जारी अधिसूचना जारी मुताबिक आईपीएस अधिकारियों में एसपी क्राइम पदम चंद को एसपी हमीरपुर और कमांडेंट पांचवीं आईआरबीएन बस्सी जिला बिलासपुर राकेश सिंह को एसपी ऊना नियुक्त किया गया है।

        इसी तरह आईजीपी विमल गुप्ता को आईजी स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो, डीआईजी सौम्या को प्रिंसिपल पीटीसी डरोह , डीआईजी जी शिवकुमार को डीआईजी मंडी लगाया गया है। एसपी ऊना रहे अर्जित सेन ठाकुर को एसपी एसडीआरएफ जुन्गा और एसपी हमीरपुर रही डॉ. आकृति को आईआरबीएन वनगढ़ में बतौर कमांडेंट भेजा है। कमांडेंट फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा डॉ. मोनिका को कमांडेंट छठी आईआरबीएन धौलाकुआं लगाया गया है। एसडीपीओ तिरुमल राजू को एसडीपीओ करसोग लगाया गया है।  इसके इलावा एएसपी हमीरपुर अशोक कुमार को बद्दी, एएसपी सीएंडटीएस रतन सिंह को शिमला, डीएसपी सीआईडी मंडी सुशांत शर्मा को एसडीपीओ चौपाल, आईआरबीएन बस्सी से धर्म चंद को नूरपुर, डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर खजाना राम को एसडीपीओ बद्दी, एसडीपीओ राजगढ़ अरुण मोदी को डीएसपी फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा,एसडीपीओ बद्दी प्रियांक गुप्ता को डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर, डीएसपी केलांग मनीष चौधरी को डीएसपी लीव रिजर्व बिलासपुर और धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात डीएसपी नितिन चौहान को डीएसपी हमीरपुर लगाया गया है।

एएसपी प्रवीर को आईआरबीएन धौलाकुआं, राजकुमार को सोलन भेजा
शिमला। एएसपी फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा प्रवीर कुमार ठाकुर को आईआरबीएन धौलाकुआं, एएसपी आईआरबीएन बस्सी राजकुमार को सोलन, एएसपी आईआरबीएन जंगलबेरी विजय कुमार को कमांडेंट होमगार्ड चंबा नियुक्त किया गया। एएसपी धौलाकुआं बबीता राणा को फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा, एएसपी शिमला सुनील दत्त को एएसपी सीएंडटीएस शिमला, एएसपी सोलन योगेश रोलटा को एएसपी सिरमौर, एसडीपीओ ज्वालामुखी विकास कुमार धीमान को डीएसपी आईआरबीएन जंगलबेरी और लाल मान को डीएसपी आईआरबीएन बस्सी लगाया गया है। डीएसपी फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा को एसडीपीओ राजगढ़, डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा को धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा में डीएसपी लगाया गया है। एसडीपीओ करसोग गीतांजलि ठाकुर को डीएसपी आईआरबीएन सकोह, डीएसपी आईआरबीएन पंडोह ओमप्रकाश को फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा, डीएसपी बिलासपुर राजकुमार को डीएसपी केलांग, डीएसपी ट्रैफिक शिमला अजय कुमार भारद्वाज को डीएसपी लीव रिजर्व राजभवन, मानवेंद्र ठाकुर को डीएसपी आईआरबीएन जंगलबेरी और डीएसपी आईआरबीएन सकोह भूपेंद्र सिंह को डीएसपी आईबारबीएन पंडोह नियुक्त किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनजीजी पॉवर टेक इंडिया में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 2 सितम्बर – मैसर्ज़ एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोलां माजरा द्वारा 6 सितम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइसेज पार्क के बन जाने से बादल जाएगी हिमाचल की तस्वीर : जयराम ठाकुर

उद्योगमंत्री कह रहे हैं जो करना है जल्दी करना और मुख्यमंत्री कहते हैं अपनी शर्तों पर करेंगे काम मेडिकल डिवाइसेज और बल्क ड्रग पार्क प्रधानमंत्री का बड़ा विजन और हिमाचल की बड़ी उपलब्धि एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने पहला वादा किया पूरा : ओपीएस बहाल, बोर्ड-निगम कर्मचारियों को भी ओपीएस

शिमला : कैबिनेट की पहली ही मीटिंग में हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाल कर कांग्रेस सरकार ने किया पहला वादा पूरा किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट ने कहा कि कांग्रेस वादे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को दिव्य रथ यात्रा का निमंत्रण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश ने संगठन की दिव्य रथ यात्रा का निमंत्रण दिया। हिमाचल प्रदेश में यह रथ यात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!