जोसेफ विजय की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों ने दिया वोट : AIADMK के भी 25 विधायक विजय को डाल गए वोट

by

नई दिल्ली : तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने इसकी घोषणा की। विश्वासमत के समर्थन में 144 विधायकों ने वोट दिया, जबकि विरोध में 22 वोट पड़े।इसके अलावा 5 विधायक गैर मौजूद रहे।

इससे पहले जब फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही चल रही थी, उसमें कांग्रेस और वामपंथी दलों ने सरकार को समर्थन दिया। जबकि विपक्षी डीएमके ने सदन से वॉकआउट किया और मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, बीजेपी अपने एकमात्र विधायक के साथ ‘तटस्थ’ रही।

विजय पेश किया प्रस्ताव :  इससे पहले, मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास मत हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। संबंधित पार्टियों के सदन के नेताओं को सबसे पहले बोलने की अनुमति दी गई। एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी के पलानीस्वामी ने कार्यवाही में विजय की सरकार का विरोध किया।

डीएमके ने किया वॉकआउट :  पार्टी के बागी नेता एस पी वेलुमणि ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया, जबकि पलानीस्वामी गुट ने उनका विरोध किया। मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने वॉकआउट किया और वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके, आईयूएमएल और एएमएमके ने सरकार को समर्थन दिया, जबकि बीजेपी ने कहा कि उसका रुख “तटस्थ” है। 4 विधायकों वाली अंबुमणि रामदास के नेतृत्व वाली पीएमके ने कहा कि वह “वोटिंग से दूर रहेगी।”

टीवीके के 107 विधायक :  सत्ताधारी टीवीके के विधायकों की कुल संख्या 107 है, जिसमें स्पीकर भी शामिल हैं। पार्टी के तिरुपत्तूर से विधायक आर. श्रीनिवासन सेतुपति हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद अपना वोट नहीं डाल पाए। सत्ताधारी पार्टी को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन हासिल है।

इसके अलावा, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल जिनके दो-दो विधायक हैं ने पहले ही टीवीके की पहली सरकार को बाहर से समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

एआईएडीएमके गुट में टूट :  इसके अलावा, AIADMK विधायकों के एक गुट ने सरकार को समर्थन दिया। इननमें से लगभग 30 विधायक वरिष्ठ नेता एस.पी. वेलुमणि और सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व में हैं और पार्टी प्रमुख के पलानीस्वामी के विरोधी हैं। पलानीस्वामी के प्रति निष्ठा रखने वाले AIADMK विधायकों ने कहा कि वे सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे और साथ ही चेतावनी दी है कि पार्टी के जो विधायक इस आदेश के विरुद्ध जाएंगे उन पर दलबदल विरोधी कानून लागू होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल व्यक्तित्व विकास तथा नशा मुक्त समाज बारे उपायुक्त ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एएम नाथ। चम्बा :  युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

पंजाब में शिक्षा में डिजिटल क्रांति: AI पाठ्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़ : भारत में जहां शिक्षा प्रणाली पारंपरिक ढांचे में बंधी हुई है, वहीं पंजाब ने डिजिटल युग की ओर तेजी से कदम बढ़ाते हुए सभी को चौंका दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
article-image
पंजाब

Deputy Commissioner took cognizance of

Instructed officers regarding quick resolution of public problems *Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 16 Deputy Commissioner Hoshiarpur Komal Mittal is reviewing every problem related to common people daily and issuing guidelines to the concerned department for...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में श्रद्धा भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा का महापर्व : विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम में की शिरकत

चंबा, 03 जुलाई : स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा में स्वामी...
Translate »
error: Content is protected !!