CBI के हाथ लगी सीक्रेट चैट! ..पंजाब विजिलेंस में रिश्वत मामले में नया खुलासा

by

मोहाली : भ्रष्टाचार से जुड़े चर्चित मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय में हुई CBI रेड के बाद जांच अब और भी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। 20 लाख रुपए की कथित रिश्वत डील में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सभी आरोपियों को हरियाणा बॉर्डर पर अंबाला के पास से पकड़ा गया है, जबकि उनके ठिकानों से करीब 9 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल उस ‘बड़े साहब’ को लेकर खड़ा हो गया है, जिसके नाम पर रिश्वत मांगे जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर वह कोई नेता था या फिर कोई बड़ा अफसर।

मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र विकास गोयल और राघव गोयल की व्हाट्सएप चैट भी जांच एजेंसियों के हाथ लगी है। इन्हीं चैट्स के आधार पर दोनों को 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

इधर CBI ने देर शाम चंडीगढ़ अदालत से पंजाब विजिलेंस चीफ शरद सत्य चौहान के रीडर ओ.पी. राणा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी हासिल कर लिए हैं। सी.बी.आई. ने कोर्ट में बताया है कि ओ.पी. राणा और राघव गोयल के बीच पिछले काफी समय से व्हटसअप पर बात हो रही थी। आरोप है कि राणा ने सरकारी दस्तावेज व्हाट्सएप के जरिए राघव गोयल को भेजे थे। इस चैट में एक बड़े साहब के नाम पर 13 लाख रुपए नकद और रीडर राणा ने अपने लिए एक महंगे मोबाइल का जिक्र भी सामने आया है। माना जा रहा है कि दबिश के बाद सी.बी.आई. ने कई फाइलें अपने कब्जे में ली है, जिसकी परतें आने वाले समय में खुल सकती हैं। फिलहाल अब CBI की जांच इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर रिश्वत की यह डील किस ‘बड़े साहब’ के इशारे पर चल रही थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने का समय, हर वार्ड में चलेगा जागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर नगर निगम के विशेष सत्र में किया आह्वान पुनीत महाजन ।  चंडीगढ़, 27 जून : पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आज से शुरू पवित्र मणिमहेश यात्रा, 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान

मणिमहेश यात्रा में एक हजार से अधिक पुलिस-गृह रक्षक संभालेंगे सुरक्षा यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, 18 सितंबर को होगा राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान एएम नाथ। भरमौर : हिमाचल प्रदेश की कठिन और...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की ‘लैंड पूलिंग नीति’ के खिलाफ भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोमप्रकाश की अगुवाई में किया विरोध प्रदर्शन

सोमप्रकाश बोले : लैंड पूलिंग एक्‍ट से खत्म हो जाएगी किसानी सैंकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने किया आप पार्टी का विरोध,जमकर हुई नारेबाजी रेस्ट हाउस से लेकर एसडीएम कार्यालय तक निकाला रोष मार्च...
Translate »
error: Content is protected !!