गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ : क्रॉस फायरिंग में 4 आरोपी घायल

by

तरनतारन :  वल्टोहा इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ों हुई। जानकारी के अनुसार, वल्टोहा थाना पुलिस की टीम एक गैंगस्टर के दो साथियों के साथ हुई क्रॉस फायरिंग की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई थी, तभी गैंगस्टर के मास्टरमाइंड द्वारा भेजे गए दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती मुठभेड़ में गैंगस्टर के सहयोगी आकाशदीप और सनी घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम अभी घटनास्थल पर कार्रवाई कर ही रही थी कि अचानक बाइक पर सवार दो अन्य हमलावर मौके पर पहुंचे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों हमलावरों का पीछा किया और क्रॉस फायरिंग के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सनी और सुखविंदर के रूप में हुई है। दोनों को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर, माहिलपुर व पालदी में होंगे प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट: ADC राहुल चाबा

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों व स्कूल-कालेजों प्रबंधकों के साथ बैठक कर टूर्नामेंट के सुचारु प्रबंध संबंधी दिए निर्देश होशियारपुर, 06 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर पर अश्लील गाना बजाने से रोकने पर चालक ने मां-बेटे को कुचला, मामला दर्ज

गुरदासपुर :  गांव रहीमाबाद में कल शाम एक ट्रैक्टर चालक ने बड़ी बेरहमी से मां-बेटे को कुचल दिया। आपको बता दें कि, ट्रैक्टर पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने से रोकने पर एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों से भरे विमान : 15 फरवरी को एक विमान और दूसरा विमान 16 फरवरी को अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचेगा

नई दिल्ली : अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 119 भारतीयों को इस सप्ताहांत वापस लाया जाएगा। दो विमानों से इनके अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
article-image
पंजाब

5 इमिग्रेशन कंपनियों पर ईडी की रेड : अमेरिकी वीजा हासिल करने के लिए ऐसे करते थे धोखाधड़ी

चंडीगढ़।  ईडी (ED) ने पंजाब स्थित 5 फर्मों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. इन फर्मों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में हेरफेर करने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक ईडी...
Translate »
error: Content is protected !!