श्री गुरु रविदास महाराज जी का तपस्थली गांव खुराली बना श्री खुरालगढ़ साहिब

by
गढ़शंकर, 21 अगस्त : श्री गुरु रविदास महाराज जी का ऐतिहासिक तपस्थली गांव खुराली से श्री खुरालगढ़ साहिब बन गया है। जिसके लिए सरपंच रणजीत सूद के नेतृत्व में सभी पंचायत सदस्यों ने डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी और बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर को बधाई दी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए सरपंच रणजीत सिंह सूद ने बताया कि गांव की पंचायत ने 15 मई को सभी गांववासियों के सहयोग से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें शिंगारा सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में खुराली का नाम बदलकर श्री खुरालगढ़ साहिब कर दिया गया जिसमें डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस काम को जल्द पूरा करने के आदेश दिए, जिसके बाद 2 जून को अधिसूचना जारी कर दी गई। सरपंच रणजीत सूद और सभी पंचायत सदस्यों ने इस काम को दो महीने की अवधि के भीतर पूरा करने के लिए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी और बीडीपीओ मनजिंदर कौर का धन्यवाद किया। इस मौके पर सरपंच रणजीत सूद के साथ सुपरिंटेंडेंट जीवन लाल, सचिव सुखदेव सिंह, सचिव सुखविंदर सिंह सोढ़ी, बलविंदर सिंह रमन एपीओ, सरपंच विनोद कुमार बस्सी, सतनाम सिंह, संतोख सिंह, गुरदीप सिंह पंच, परमजीत कौर पंच, राजेश कुमार, विपन कुमार आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटियों को सामाजिक सुरक्षा, समानता और शिक्षा दिलाने के प्रति पंजाब सरकार वचनबजद्धः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

डिप्टी स्पीकर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी में ब्लॉक स्तरीय समारोह में की शिरकत, गुरु सेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग पनाम गढ़शंकर में हुआ कार्यक्रम संपन्न...
article-image
पंजाब

गूंगे-बहरे लोगों से करोड़ों की ठगी, निवेश के नाम पर : 5 के खिलाफ केस दर्ज

मोहाली, 16 दिसंबर : क्रिप्टोकरंसी के नाम पर पटियाला में करवाये सेमिनार में 500 गूंगे-बहरे लोगों को बुलाने के बाद उनसे इनवेस्टमेंट करवाई गई लेकिन बाद में करोड़ों रुपये ठगने के बाद किसी को...
article-image
पंजाब

शराब के नशे में धुत महिलाओं ने सड़क पर किया हंगामा : बीच-बचाव करने आए राहगीरों से भी की बदसलूकी

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना औद्योगिक शहर में शराब के नशे में धुत महिलाओं ने बार से निकलकर सड़क पर हंगामा किया।  जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बीच-बचाव करने आए राहगीरों...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ऑनलाइन संसाधनों पर लेक्चर करवाया 

गढ़शंकर, 21 मार्च  :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज लाइब्रेरी कमेटी के कोआर्डीनेटर डाॅ. जानकी अग्रवाल की व्यवस्था में ‘ऑनलाइन लाइब्रेरी रिसोर्सेज व...
Translate »
error: Content is protected !!