चितकारा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में BCA छात्रा की मौत : मां के फोन न उठाने पर हुआ खुलासा

by
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली थी छात्रा अनिका मदान, दो दिन पहले ही घर से लौटी थी यूनिवर्सिटी; कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

बनूड़ : पंजाब के बनूड़ स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में BCA प्रथम वर्ष की एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली छात्रा अनिका मदान हॉस्टल के कमरे में मृत मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्रा ने कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दी। वह दो दिन पहले ही घर से वापस यूनिवर्सिटी लौटी थी।

घटना का पता उस समय चला, जब शनिवार सुबह छात्रा की मां ने उसे फोन किया, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठाया। इसके बाद मां ने हॉस्टल वार्डन से बेटी के बारे में पता करने को कहा। वार्डन जब छात्रा के कमरे में पहुंची तो वह मृत अवस्था में मिली। उस समय सुबह करीब साढ़े 11 बजे थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।

मां के फोन न उठाने पर वार्डन कमरे में पहुंची

जानकारी के मुताबिक, अनिका मदान दो दिन पहले ही अपने घर कुरुक्षेत्र से यूनिवर्सिटी लौटी थी। शनिवार सुबह उसकी मां लगातार फोन के जरिए उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। जब छात्रा ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने हॉस्टल वार्डन से संपर्क किया।

वार्डन ने कमरे में जाकर देखा तो छात्रा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की

सूचना मिलने पर थाना बनूड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह सिद्धू पुलिस टीम के साथ यूनिवर्सिटी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मानसिक तनाव समेत सभी पहलुओं की जांच

एसएचओ गुरसेवक सिंह सिद्धू के अनुसार, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य किसी समस्या से गुजर रही थी या नहीं। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जताया दुख

छात्रा की मौत पर चितकारा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दुख जताया है। प्रशासनिक अधिकारी संदीप गर्ग के अनुसार, छात्रा के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। इस मुश्किल समय में परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

सितंबर में हॉस्टल की अफवाहों को लेकर हुआ था हंगामा

गौरतलब है कि सितंबर 2026 में भी चितकारा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।

25 और 26 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर हॉस्टल में दो छात्राओं की आत्महत्या और दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह फैली थी। इसके अलावा हॉस्टल में भूत होने की चर्चाएं भी सामने आई थीं। इन खबरों के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आधी रात को हॉस्टल से बाहर आ गए और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जवाब मांगने लगे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की घटनाएं भी हुई थीं। उस समय पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आत्महत्या और छात्राओं के लापता होने की खबरों को निराधार बताया था।

अक्टूबर की शुरुआत में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में यूनिवर्सिटी के दो पूर्व छात्रों हिमांशु निवासी नंगल और आर्यन निवासी अंबाला को गिरफ्तार किया था।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दी : महिला सब-इंस्पेक्टर से था परेशान, 3 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा

झज्जर । हरियाणा के झज्जर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है और मौके पर 3 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है।...
article-image
पंजाब

पारुल धडवाल ने रचा इतिहास : अपने परिवार की 5वीं पीढ़ी की सैन्य अधिकारी बनीं

होशियारपुर । होशियारपुर जिले के जनौरी गांव की लेफ्टिनेंट पारुल धडवाल ने इतिहास रच दिया है. वह सेना में कमीशन होने वाली अपने परिवार की पांचवीं पीढ़ी हैं. ये परिवार अपनी सैन्य परंपरा के...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, मोरांवाली-खटकड़ कलां पहुंचे…शहीद-ए-आजम की कुर्बानी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : रौड़ी

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर...
article-image
पंजाब

ठंड से पंजाब वासियों को मिलेगी राहत : 2 से 3 दिन तक निकलेगी धूप

लुधियाना:    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है लेकिन अब मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है क्योंकि पहाड़ों पर कोई वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव नहीं हो रही है। ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!