ठंड से पंजाब वासियों को मिलेगी राहत : 2 से 3 दिन तक निकलेगी धूप

by

लुधियाना:    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है लेकिन अब मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है क्योंकि पहाड़ों पर कोई वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव नहीं हो रही है।

ऐसे में अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह व शाम धुंध छाने का सिलसिला जारी रह सकता है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की मौसम विशेषज्ञ डॉ. पी.के. किंगरा ने बताया कि अब बारिश का स्पैल खत्म हो चुका है। अभी आने वाले 2 से 3 दिन तक धूप निकलेगी। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रह सकता है। सुबह व शाम में धुंध भी छा सकती है लेकिन ठिठुरन वाली सर्दी से लोगों को राहत रहेगी। सोमवार को पूरा दिन अच्छी धूप निकली रही। लोगों को ठंड से राहत रही। दिन का तापमान 18 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय 100 व शाम में 97 फीसदी रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के...
article-image
पंजाब

भारतीय जनता पार्टी कल चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव नतीजों पर करेगी मंथन : जालंधर वेस्ट विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी भाजपा बनाएगी रणनीति

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी ने मंथन के लिए काेर कमेटी की मीटिंग बुलाई है। उक्त मीटिंग में लोकसभा चुनाव लड़े सभी उम्मीदवार, भाजपा नेता, जिला प्रधान हाजिर रहेंगे। इस...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने शहीद गज्जन सिंह के परिवार के साथ साझा किया दुख

नूरपुर बेदी, 15 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय...
article-image
पंजाब

गूंजेंगे देश भक्ति के गीत : पंजाब में सभी बसों में

सरकार द्वारा शहीद-ए-आजम का जन्मदिवस खास बनाने की तैयारी गुरदासपुर:25 सितम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को आदर्श मान कर पंजाब की सत्ता में आी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने इस बार...
Translate »
error: Content is protected !!