जिला हमीरपुर में 32 नामांकन पत्र हुए रद्द : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़

by
एएम नाथ। हमीरपुर 13 मई। जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों हेतु तीन चरणों में होने वाले चुनावों के लिए दाखिल किए गए कुल 5375 नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मंगलवार सुबह आरंभ की गई जांच प्रक्रिया के दौरान 32 नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। जबकि, 5343 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। रद्द किए गए नामांकन पत्रों में जिला परिषद सदस्य के 4, बीडीसी सदस्य के 4, पंचायत प्रधान के 8, उपप्रधान के 4 और पंचायत सदस्य के 12 नामांकन पत्र शामिल हैं। जिला परिषद वार्ड-7 चमनेड, वार्ड-10 जाहू, वार्ड-11 महल और वार्ड-17 मालग का एक-एक नामांकन पत्र रद्द हुआ है।
उपायुक्त ने बताया कि 14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 3,63,699 है। इनमें 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के 2 लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में गहरा रहा है जल संकट, सरकार उठाए प्रभावी कदम : आचार संहिता हट गई है, सरकार अब शुरू करवाए विकास के काम : जयराम ठाकुर

विधायक दल की बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटाखों की दुकाने लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य – एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान

ऊना 2 नवम्बर – दीपावली पर्व पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को झटका : 8 नेताओं ने शिमला में छोड़ी कांग्रेस

शिमला : हिमाचल में एक और कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने के के खवाब देख रही है वही दूसरी और कांग्रेस का हाथ छोड़ने का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में कांग्रेस, युवा...
Translate »
error: Content is protected !!