हिमाचल में थम गया है विकास, नई सरकार बनते ही मिलेगी गति : जयराम ठाकुर

by

नेता प्रतिपक्ष ने जोनल अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

लंबाथाच में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की बनाई रूपरेखा

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को अपने सराज विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाची में आयोजित जोनल अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं को ट्रोफियां और पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनसमुदाय व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में खेलों के प्रति दृष्टिकोण में एक ऐतिहासिक और सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘खेलो इंडिया’ पहल को एक युगांतरकारी कदम बताया, जिसने सुदूर गांवों और छोटे क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को न केवल खोजा है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए एक पारदर्शी एवं मजबूत मंच प्रदान किया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत की वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में लगातार बढ़ रही पदक तालिका इसी दूरदर्शी नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है और हमारे युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने प्रतियोगिता के सफ़ल व सुचारू आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, खेल प्रबंधकों, आयोजकों एवं स्थानीय सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागी बालिकाओं की खेल भावना, अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि मैदान पर उनका यह समर्पण ही हिमाचल और भारत के उज्ज्वल खेल भविष्य की वास्तविक नींव है।
इसके बाद जयराम ठाकुर ने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि चार वर्षों से रुके हुए विकास को अगली सरकार बनते ही तेजी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से किसी इलाके के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। दुर्भाग्य से कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने इन चार वर्षों में भेदभाव को बढ़ावा देकर भाजपा विधायकों के हलकों को विकास से महरूम रखा है। आज पूरे हिमाचल में विकास की रफ्तार थम चुकी है। चारों तरह हाहाकार मचा हुआ है। हर वर्ग की अनदेखी हो रही है। अब तो नई सरकार बनते ही विकास को गति मिलेगी और इस इलाके में भी रुके हुए सभी काम पूरे किए जाएंगे।
इससे पूर्व आयोजन समिति ने उनका थाची पहुँचने पर स्वागत किया जबकि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट तक उन्हें कंधों पर उठाकर पहुंचाया।
थाची में खेल समारोह से पूर्व, सुबह उन्होंने लंबाथाच में सराज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की, जिसमें क्षेत्र के विकास, जनहित के ज्वलंत मुद्दों और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक, रचनात्मक एवं जन-सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और सेवा कार्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। वहीं थाची जाते हुए उन्होंने रास्ते में चेत स्कूल का भी निरीक्षण किया और शाटाधार मंदिर में मत्था टेका।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

31 बच्चों का जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण रहा यादगार : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

मंडी, 14 फरवरी : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत मंडी जिला के सुंदरनगर, तलयाड़, भंगरोटू और डेहर स्थित चाइल्ड केयर संस्थानों के 31 बच्चों का 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 मार्च को मोगा रैली में अमित शाह भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश : खन्ना

होशियारपुर 5 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की दिनांक 14 मार्च को मोगा जिला में भाजपा की तरफ से एक भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

 हरोली :  पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने ऊना जिले के हरोली के सीमावर्ती गांव पंडोगा में एचआरटीसी की बस में 8.53 ग्राम चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला और युवक को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं बिल्कुल ठीक हूं, हम जीतेंगे या फिर मरेंगे. खनौरी बॉर्डर पर बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर हैं. आमरण अनशन के 29वें दिन डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के मंच...
Translate »
error: Content is protected !!