कैबिनेट बैठक कर सरकार ने तोड़ी आचार संहिता, चुनाव आयोग करे कार्रवाई : जयराम ठाकुर

by

पंचायत चुनाव से पहले लोकलुभावन घोषणाओं पर भड़के जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, बोले नियमों को ताक पर रखकर लिए फैसले

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में आयोजित राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग से तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव से ठीक पहले सरकार ने वोटरों को प्रभावित करने के उद्देश्य से खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव में अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर यह दिखाने की कोशिश की कि कैबिनेट बैठक की मीडिया ब्रीफिंग नहीं होगी, जबकि भाजपा के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि कैबिनेट के फैसलों को खुद सरकार की ओर से मीडिया में लीक किया गया और उन्हें प्रमुखता से प्रसारित करवाने का दबाव भी बनाया गया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह पूरी तरह असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी लाभ लेने के लिए लोकलुभावन घोषणाओं का सहारा ले रही है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में सरकार द्वारा की गई कई बजट घोषणाएं आज भी केवल कागजों तक सीमित हैं और प्रदेश की जनता सरकार की वास्तविकता को भली-भांति समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिदिन झूठे दावे कर रहे हैं और सरकार प्रशासनिक नियमों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजरअंदाज कर रही है। भाजपा अब इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और चुनाव आयोग से इस पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग करेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग को इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता

जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद ऊना: जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित : मुख्यमंत्री

मछुआरा समितियों पर लगाया गया जुर्माना माफ, कोल्ड स्टोरेज पर सब्सिडी बढ़ाकर 80 प्रतिशत की एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PU कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हॉस्टल में छात्र की मौत : बॉयज हॉस्टल-4 में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

पानीपत निवासी 22 वर्षीय चैतन्य सिंह की मौत, कारण स्पष्ट नहीं चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार रात बॉयज हॉस्टल नंबर-4 के एक कमरे में 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जल्दी जल्दी में आए थे मुख्यमंत्री -मुख्यमंत्री का चम्बा दौरा राजनैतिक दौरा बनकर रह गया : पवन नैय्यर

आनन फानन में अपनी गारंटीयों की घोषणाएं कर रहे सीएम एएम नाथ। चम्बा चम्बा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने हाल ही में चम्बा जिले के मुख्यमंत्री के दौरे पर कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!