चम्बा में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह

by

हमारी आंगनवाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर चलेगा कुपोषण के खिलाफ विशेष अभियान

पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास को लेकर जिलेभर में होंगी जागरूकता गतिविधियां

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक 9वां राष्ट्रीय पोषण माह धूमधाम से मनाया जाएगा। समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) चम्बा द्वारा उपायुक्त के मार्गदर्शन में पोषण माह के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय के सहयोग से पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रारंभिक बाल विकास का प्रमुख केंद्र बनाना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (ICDS) चम्बा कमल किशोर शर्मा ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान जिले की सभी आंगनवाड़ियों में पांच प्रमुख प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें खान-पान में विविधता और प्रोटीन युक्त आहार को बढ़ावा देना प्रमुख है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दालों, हरी सब्जियों, फलों, दूध और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण मेले, लाइव रेसिपी प्रदर्शन और पोषण वाटिकाओं की ताजा उपज का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बच्चों और अन्य लाभार्थियों को ताजा एवं पौष्टिक गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाने के लिए साप्ताहिक मेनू रोटेशन लागू किया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए माताओं, पंचायतों और आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों के सहयोग से कम्युनिटी टेस्टिंग सेशन आयोजित होंगे।
अभियान के तहत आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय कर सेवाओं में सामुदायिक भागीदारी और पारदर्शिता बढ़ाई जाएगी। सभी केंद्रों पर SNP मेनू बोर्ड लगाए जा रहे हैं। वहीं, बच्चों के शुरुआती 1,000 दिनों में बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए माताओं को जागरूक किया जाएगा। संशोधित होम विजिट शेड्यूल के माध्यम से बच्चों के विकास की निगरानी होगी और विकास में देरी वाले बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत उपचार के लिए रेफर किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संबंधित विभागों, पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेले में जाने के लिए श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें: कोमल मित्तल

लंगर कमेटियों को लंगर के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की होशियारपुर, 24 फरवरी: पंजाब से मैड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी किए जाने वाले प्रबंधों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरनेरा के बड्ज में सामुदायिक भवन तथा एंबुलेंस मार्ग का किया शिलान्यास : सिविल अस्पताल में रोगियों की सुविधा को बनेंगे अतिरिक्त कमरेः पठानिया

शाहपुर, 09 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने हरनेरा पंचायत हरनेरा के बड़ज में वार्ड नंबर दो में सामुदायिक भवन तथा सिरमनी शिव मंदिर एंबुलेंस संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया गया। इससे पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का राज्यपाल ने लोकार्पण किया

एएम नाथ। फतेहपुर : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ तपोस्थान, गुरुद्वारा श्री नानक ज्योत साहिब में नव-निर्मित मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन को बड़ा झटका : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरने से कर लिया किनारा

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से यहां प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में आपसी फूट पड़ गई है। बताया जाता है कि 10 संगठनों द्वारा इस आंदोलन को...
Translate »
error: Content is protected !!