राजकीय महाविद्यालय सलूणी में PTA कार्यकारिणी का गठन, बिहारी लाल शर्मा बने अध्यक्ष

by

महाविद्यालय के विकास और छात्र कल्याण के लिए अभिभावक-अध्यापक संघ ने संभाली जिम्मेदारी

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी, जिला चंबा में मंगलवार को अभिभावक-अध्यापक संघ (PTA) के गठन के लिए सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने की। बैठक में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए PTA की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सलारिया ने कहा कि अभिभावक-अध्यापक संघ का उद्देश्य महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के कल्याण के लिए अभिभावकों और अध्यापकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से महाविद्यालय की गतिविधियों और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को और बेहतर बनाया जा सकता है।
नवगठित कार्यकारिणी में बिहारी लाल शर्मा को अध्यक्ष, मदन ठाकुर को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को सचिव, कौशल्या देवी को सह-सचिव तथा सिलमो देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्यों में महेंद्र सिंह, डॉ. जय श्री, दिनेश कुमार, डॉ. सौरभ मिश्रा और गुरदेव सिंह शामिल हैं।
बैठक में महाविद्यालय के विकास कार्यों तथा आगामी वार्षिक योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नवनिर्वाचित PTA पदाधिकारियों और सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्राचार्य ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सभी अभिभावकों का बैठक में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भांग का पौधा करिश्माई : भांग की खेती के लिए बीज सरकार उपलब्ध करवाएगी, जिसमें नशा न के बराबर होगा

नाहन, 07 जुलाई : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भांग का पौधा एक करिश्माई पौधा है, जिसका प्रत्येक भाग उपयोग में लाया जा सकता है। इससे हजारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशों में भी हिमाचली युवाओं को सुख की सरकार दिलाएगी रोजगार : बाली

विदेश में कार्य कर रहे युवाओं का सुरक्षा सुनिश्चित करने को तंत्र होगा विकसित एएम नाथ।  धर्मशाला, नगरोटा बगबां 24 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को झटका : हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष अपनी पत्नी और पार्षद सहित कांग्रेस में शामिल

हमीरपुर :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जताते हुए वीरवार को हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने पत्नी निशा मिन्हास व वार्ड नंबर-2 से पार्षद राजकुमार के साथ कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते हों मेंटोरशिप सेशन : प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल

औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में वीसी ने दिए निर्देश रोहित भदसाली।  हमीरपुर 01 अक्तूबर। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर...
Translate »
error: Content is protected !!