नूरपुर पुलिस ने नशा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति की जब्त

by

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत कार्रवाई; इंदौरा के सिरत गांव के व्यक्ति का छन्नी स्थित मकान भी जब्त संपत्तियों में शामिल

एएम नाथ।  कांगड़ा, 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश पुलिस के ‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी से कथित तौर पर अर्जित 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम और संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत की है। जब्त संपत्तियों में कांगड़ा जिले की इंदौरा तहसील के छन्नी गांव में स्थित 45.90 लाख रुपये मूल्य का एक आवासीय मकान और नशीले पदार्थों से अर्जित बताए गए 2,40,440 रुपये शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, संबंधित व्यक्ति जिला कांगड़ा की इंदौरा तहसील के सिरत गांव का निवासी है। 30 जुलाई, 2023 को डमटाल पुलिस थाना क्षेत्र के भद्राया में नाकाबंदी के दौरान उसके कब्जे से 10.1 ग्राम चिट्टा और 8,500 रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हुए थे। इन मामलों में क्रमशः 8.35 ग्राम और 9.92 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी में उसकी लगातार संलिप्तता को देखते हुए उसे पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लेने की सिफारिश की गई थी।

वित्तीय जांच के बाद संपत्ति फ्रीज करने के आदेश

पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की चल और अचल संपत्तियों की वित्तीय जांच की, जिसमें कुल 48,30,997 रुपये की संपत्ति की पहचान की गई। इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ(1) के तहत 12 जून, 2025 को संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी किया गया। सक्षम प्राधिकारी ने 9 जुलाई, 2025 को इस आदेश की पुष्टि की। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिन्हित संपत्तियों को जब्त कर लिया गया।

अवैध कारोबार के आर्थिक नेटवर्क पर निशाना

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ कथित अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इसका उद्देश्य नशा तस्करी को आर्थिक सहायता देने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई करना है।

उन्होंने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर नशा तस्करी और इससे अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि युवाओं को नशे से बचाने के प्रयासों को मजबूत किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का किया दौरा : निर्माण कार्य को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सांय नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसका निर्माण कार्य समयबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरोह स्कूल की पांच बेटियों का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन : विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया सम्मानित

एएम नाथ।  शाहपुर, 22 अक्तूबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह की पांच छात्राओं का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैज्ञानिकों के साथ खेतों का कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने किया दौरा : अधिकारी फील्ड में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें : चंद्र कुमार

एएम नाथ।  ज्वाली,29 जुलाई। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज सोमवार को ज्वाली विश्राम गृह में कृषि विभाग के अधिकारियों व वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली जून से ऑनलाइन भर सकेंगे 33 सवालों की जानकारी : हिमाचल में घर बैठे भी कर सकते हैं जनगणना

एएम नाथ । शिमला, 29 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 जून से शुरू होने जा रहा है। यह चरण 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!