हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का सफाया, मुख्यमंत्री सुक्खू की कुर्सी ख़तरे में : जयराम ठाकुर

by

सराज में भाजपा की बंपर जीत, 26 में से 24 जगह जीत का दावा

एएम नाथ। मंडी ‘ : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम आने के बाद सुक्खू सरकार और कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और बड़े-बड़े कांग्रेसी दिग्गजों सहित मंत्रियों के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है, जिससे अब इस वर्तमान सरकार की विदाई पूरी तरह तय नजर आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता अब भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और सरकार के साथ आगे बढ़ना चाहती है ताकि राज्य में रुके हुए विकास कार्यों को पुनः तेज रफ्तार दी जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ख़राब परफोर्मेंस से उनकी कुर्सी हिल चुकी है और उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उन्हें अब हटा न दिया जाए इसलिए झूठे आंकड़े पेश कर अपनी साख बचाने में लगे हुए हैं। जयराम ठाकुर ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में इस सरकार ने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के खोखले नारे की आड़ में व्यवस्था को तार तार कर रखा है। इस दौरान प्रदेश को अपने आर्थिक कुप्रबंधन से कंगाल कर दिया और आम जनता पर भारी टैक्स का बोझ लादने का ही काम किया है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास को पूरी तरह ठप कर दिया है और केवल अपने चुनिंदा मित्रों के घर भरने का काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज समूचे हिमाचल की जनता में इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश और निराशा का माहौल व्याप्त है।
नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़ों के साथ तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपने गृह जिले में कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री भी अपने विधानसभा क्षेत्र की गृह पंचायत तक में कांग्रेस पार्टी के अपने चहेते नेताओं को जीत दिलाने में असफल साबित हुए हैं। यही दयनीय हाल सरकार के अन्य मंत्रियों और कैबिनेट रैंक वाले विधायकों का भी है, जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है और स्थिति ऐसी बन गई है कि लोग इन्हें गांवों से दौड़ा रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से शासन के प्रति जनता के तीव्र गुस्से को दर्शाता है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने सत्ता में आते ही जनहित और जनता की मांग पर खोले गए अनगिनत सरकारी संस्थानों को दुर्भावनापूर्ण तरीके से बंद कर दिया और विकास पर पूर्ण विराम लगा दिया, जिसके कारण खुद कांग्रेस के अपने विधायकों ने सरकार के दमनकारी रवैये और प्रताड़ना से पीछा छुड़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना ही सबसे उचित समझा। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के परिणाम आने के बाद यह सरकार जनता को मुंह दिखाने के लायक भी नहीं बचेगी क्योंकि मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम लगातार झूठे आंकड़े पेश करके पंचायत चुनाव के बीच जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है, परंतु जागरूक जनता ने इनके तमाम प्रपंचों, झूठ और साजिशों पर पानी फेरते हुए कांग्रेस को पूरी तरह हाशिए पर धकेल दिया है।
जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की लेहथाच पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की से शिष्टाचार भेंट की और सभी को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए यह अटूट विश्वास प्रकट किया कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि जनसेवा और अपनी ग्राम पंचायत के समग्र एवं समावेशी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा तथा समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जमीनी स्तर पर प्रतिनिधियों के ये ईमानदार प्रयास ही ग्राम पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे “विकसित ग्राम पंचायत से विकसित विधानसभा” के बड़े संकल्प को धरातल पर साकार करने में अभूतपूर्व योगदान मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों के साथ पारंपरिक नाटी डालकर जीत का शानदार जश्न भी मनाया। इससे पूर्व ये पंचायत प्रतिनिधि ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए पैदल ही तांदी पहुँचे और अपनी जीत का जश्न अपने विधायक के साथ मनाया।
————=-==—-
सराज में भाजपा की बंपर जीत, 26 में से 24 जगह जीत का दावा

​पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो चुका है। उनके अनुसार, सराज विधानसभा क्षेत्र के दूसरे चरण में 26 में से 24 पंचायतों और प्रथम चरण में 28 में से 25 पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। ठाकुर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा को मिल रहा यह अपार जनसमर्थन वर्तमान सुक्खू सरकार की विफलताओं और नाकामियों पर जनता की स्पष्ट मुहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित

चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :  पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की एक गेट मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की...
हिमाचल प्रदेश

साक्षात्कार 4 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में : एकमे एचआर मोहाली में भरे जाएंगे 40 पद

Turning turning stone online casino ” Subjective questions are those which are based on the subjective opinion of “What does the graph above represent?” – “There is no correct answer as this is opinion...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के दबाव में कर रहे हैं, मुद्दे से ध्यान भटकाने की कर रहे हैं कोशिश – तथ्यहीन बातें कर रहे हैं कांग्रेस के मंत्री, पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोप निराधार : जयराम ठाकुर 

अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के सिर फोड़ रहे हैं ठीकरा,   अवैध निर्माण पर कार्रवाई करना तो दूर अभी भी जनभावनाओं को आहत कर रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्री एएम नाथ।शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: किशोरी लाल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उत्तराला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचकर नवाजे होनहार बैजनाथ, 3 जनवरी:- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!