बैजनाथ में अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू : 23 कॉलेजों के 132 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

by

विधायक किशोरी लाल ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ; 19 लाख रुपये से बने बॉक्सिंग रिंग का लोकार्पण

एएम नाथ।  बैजनाथ, 22 अक्तूबर। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप वीरवार को शुरू हुई। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 22 से 24 अक्तूबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 23 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 132 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। ताइक्वांडो मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा पर आधारित खेल है, जिसमें फुर्ती, संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और शिक्षण संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर ध्यान दे रही है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिल सकें।

बैजनाथ में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर

विधायक ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महाविद्यालय के छात्रावास को दोबारा शुरू करवाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को आवास की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा महाविद्यालय में एमए के छह विषयों में पढ़ाई शुरू की गई है, जिससे विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़े हैं।

उन्होंने बताया कि बैजनाथ में इनडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से पांच करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है, जबकि पांच करोड़ रुपये और मिलने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि इनडोर स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अभ्यास जारी रखने में मदद मिलेगी।

19 लाख रुपये के बॉक्सिंग रिंग का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान विधायक किशोरी लाल ने महाविद्यालय परिसर में 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित बॉक्सिंग रिंग का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास से युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाएं मिलेंगी। बॉक्सिंग रिंग उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि महाविद्यालय के खिलाड़ी इन सुविधाओं का लाभ उठाकर खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी संकल्प गौतम, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा, प्रदेश एससी सेल के पूर्व उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, पीटीए अध्यक्ष रणजीत राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा शर्मा, जिला महासचिव अजय अवस्थी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्राओं को दी मासिक धर्म के प्रति जानकारी : DC ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक बूटा बेटी के नाम किया रोपित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में मिशन शक्ति के तहत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त महोदय चम्बा मुकेश रेपसवाल के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में बुधवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसपा हिमाचल की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

रामपुर : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार ने कहा कि बसपा हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जिसको लेकर पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में बसपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकॉर्ड समय में पूरा होगा पंडोगा-त्यूड़ी पुल – हमारे लिए हर क्षेत्र समान, समानता से सबका विकास तय बना रहे : विक्रमादित्य सिंह

रोहित भदसाली। ऊना, 25 अक्तूबर. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर ऊना जिले के अपने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुर्खियां बटोरने के लिए विपक्ष कर रहा बेतुकी बयानबाजी : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज

शिमला : शिमला में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार जहां विपक्ष के निशाने पर है,...
Translate »
error: Content is protected !!