पूर्व विधायक सतपाल रायजादा चुने गए हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

by

ऊना: हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल हाउस का आयोजन जिला मुख्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश के लगभग 10 जिलो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें सभी जिलों के आए डेलिगेट्स ने सर्वसमिति से ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना और संरक्षक जिला चंबा से रितिका जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला हमीरपुर से एचआरटीसी डायरेक्टर महेंद्र संधू, एवं जिला बिलासपुर के इम्तियाज़ खान को राज्य महासचिव एवं राफ्टिंग गेम्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शौकत सिकंद को चुना गया।
इसके इलावा उपाध्यक्ष पद के लिए जिला सोलन से बबलू पंडित मनोहर, जिला शिमला से अनीता शर्मा, जिला सिरमौर से साधना बर्मन, जिला चंबा से केवल वर्मा, जिला मंडी से शकुंतला कश्यप को चुना गया। इसके अलावा जिला बिलासपुर से शिष्ट गौतम को ट्रेजर वित्त सचिव चुना गया। एवं जिला मंडी से वंदना ठाकुर को सलाहकार लिया गया और सचिव के पद पर जिला सोलन से तृप्ता डोगरा, जिला शिमला से जिला परिषद रीना कुमारी, जिला हमीरपुर से कमल कुमार कममी, जिला कुल्लू से दिलीप सिंह ठाकुर, शिमला से रितु भारती, एवं उच्च न्यायालय शिमला के अधिवक्ता ज्योति डोगरा को कानूनी सलाहकार चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में जिला चंबा से विशाल ठाकुर, जिला ऊना से राणो देवी, जिला हमीरपुर से अक्षत जैन, मंडी से गिरजा चौहान जिला शिमला से मुदस्सर भट्ट को लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

80 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास : राज्य में पशु चिकित्सा सेवा के तहत चलाई जाएंगे 44 मोबाइल वैन: चंद्र कुमार

फसल बीमा योजना मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर किया रवाना धर्मशाला, शाहपुर, 29 नवंबर। राज्य के पशु चिकित्सा सेवा के तहत 44 मोबाइल वैन शीघ्र ही चलाई जाएंगी ताकि पशु पालकों को घर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिनदहाड़े NRI को घर में घुसकर बच्चे के सामने मारी गोली : हाथ जोड़कर रोकते रहा बच्चा और परिवार

अमृतसर। थाना मकबूलपुरा के अधीन आते इलाका दबुर्जी में एक एनआरआई के घर में घुसकर दो नौजवानों ने घुसकर उसे गोलियां मार दी। इस घटना में एनआरआई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित, उपायुक्त कार्यालय परिसर में रखा गया 2 मिनट का मौन : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत  महत्वपूर्ण —अमित  मैहरा 

एएम नाथ। चंबा, 30 जनवरी   :  शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में  अपने प्राण न्योछावर करने वाले  अमर शहीदों  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने को लेकर आज  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबेड़ा की 35 महिलाओं ने सीखी मशरूम की खेती

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 30 जनवरी। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा गांव लंबेड़ा की महिलाओं के लिए आयोजित मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में गांव...
Translate »
error: Content is protected !!