बारामूला में हिमाचल का बेटा अरविंद सिंह शहीद : आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान दिया बलिदान

by

रोहित भदसाली। हमीरपुर : वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के लिए एक बार फिर दु:ख भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले अरविंद सिंह आतंकियों से लड़ते हुए ने शहादत दी है. जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान उन्होंने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ बलिदान दिया. अरविंद सिंह के बलिदान होने पर राज्य के साथ पूरे देश में शोक की लहर है. भारतीय सेना में कार्यरत अरविंद सिंह जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू के हथोल गांव के रहने वाले थे. यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी गृह विधानसभा क्षेत्र है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अरविंद सिंह के सर्वश्रेष्ठ बलिदान पर दु:ख व्यक्त किया है. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी अरविंद सिंह के बलिदान होने पर दु:ख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शोक व्यक्त किया  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अरविंद सिंह के बलिदान पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कहा- ‘मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन, कांगू के हथोल गांव निवासी वीर जवान अरविंद सिंह जी की शहादत का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है. अरविंद जी की अमर शहादत को यह देश कभी नहीं भूल पाएगा.

ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें’.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी दिवस पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, कवियों ने भी सजाई महफिल : भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मनाया जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह

हमीरपुर 14 सितंबर। राजभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने वीरवार को डीआरडीए के हाॅल में जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री की कोठी का घेराव : मुलाजिमों तथा पैंशनर्स ने घेराव कर की जोरदार नारेबाजी

प्रशासन की तरफ से वित्त मंत्री से बैठक करवाने को लेकर दिया गया लिखित पत्र संगरूर : पंजाब यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर पंजाब के सैकड़ों की संख्या में मुलाजिम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद हुए दिनेश शर्मा : एयर स्ट्राइक से पहले 10:30 बजे दोस्त को किया था आखिरी कॉल

 भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के Pok में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के लाल लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद हो गए। दिनेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों की हो सही मार्किंग, दुर्घटनाएं रोकने के लिए बोर्ड भी लगाएं : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दिए निर्देश

सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ़ लाख रुपये तक हो सकता है कैशलैस इलाज हमीरपुर 13 जुलाई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं...
Translate »
error: Content is protected !!