जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित

by

धर्मशाला, 28 सितंबर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जिला योजना समिति के लिए 19 सदस्यों का चयन किया गया।
यह जानकारी सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच ने देते हुूए बताया कि बैठक में पंचायती राज संस्थाओं में सोलर लाइट्स लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा हिम उर्जा विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
बैठक में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी विभिन्न विभागों से जानकारी मांगी गई तथा विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के दिशा निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिला परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा? दिन में पार्लर,रात को मैडम जहर, गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा

सोशल मीडिया पर मुस्कुराती तस्वीरें, इंस्टाग्राम रील्स में ग्लैमरस अंदाज और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में चलता एक ब्यूटी पार्लर। पहली नजर में खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की जिंदगी बिल्कुल सामान्य दिखती थी। लेकिन पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने तय किया कि रूटीन की सरकार नहीं चल सकती, कर्ज कल्चर को करना पड़ेगा बंद – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अहम बयान

रोहित भदसाली : शिमला। हिमाचल प्रदेश का पूरा तंत्र बिना कर्ज के आगे नहीं बढ़ रहा है । प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि कर्मचारियों को वेतन देने और रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

₹500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई : 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 दिन की रिमांड

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के चर्चित 500 करोड़ रुपये से अधिक के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर पर कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौट गयी – गांव रामपुर बिलोन में तनावपूर्ण माहौल

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जमीन के मामले में एक पक्ष को घर का कब्जा दिलाने भारी संख्या में पहुंची।जिला पुलिस को दोनों गांवों के...
Translate »
error: Content is protected !!