पीएनबी ने स्वर्गीय सैनिक के परिवार को दिया 50 लाख का क्लेम

by

हमीरपुर 28 सितंबर। पंजाब नेशनल बैंक की रक्षक प्लस योजना कई सैनिकों, अर्द्धसैनिकों और पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। इसी योजना के तहत बैंक के अधिकारियों ने वीरवार को जिला के एक स्वर्गीय सैनिक की धर्मपत्नी को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा।
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अरविंद कुमार सरोच ने लांस नायक स्वर्गीय राजकुमार की धर्मपत्नी मोनिका कुमारी को यह चेक सौंपा। अरविंद कुमार सरोच ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक ने रक्षक प्लस योजना आरंभ की है। सेना, अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस बलों में कार्यरतों सैनिकों एवं पुलिस कर्मचारियों की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर पंजाब नेशनल बैंक इस योजना के तहत 50 लाख रुपये और हवाई दुर्घटना होने पर एक करोड़ रुपये का बीमा उनके वेतन खाते में निशुल्क प्रदान करता है।
इस मौके पर पंजाब नेशनल के उपमंडल प्रमुख ब्रह्म दास भाटिया और सलौणी शाखा के प्रमुख अजय भाटिया भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा

एएम नाथ। चम्बा : सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग डॉ. आशा लकड़ा 2 से 4 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगी। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. आशा लकड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गले में कांग्रेस की गारंटियों के पोस्टर डालकर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार से सवाल किया कि आखिर उनकी दी गई गारंटियां कब पूरी होंगी

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो चुका है। 5 दिन का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है लेकिन सत्र से पहले बीजेपी ने सदन के बाहर प्रदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा : लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर थीं उपस्थित

रोहतांग : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस सुरंग के निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठगे 49 लाख : रिटायर्ड कर्नल को 16 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट

एएम नाथ।  हमीरपुर : साइबर अपराधियों ने भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल और उनकी पत्नी को कथित तौर पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उनसे 49 लाख रुपये ठग लिए।  पुलिस ने शुक्रवार को यह...
Translate »
error: Content is protected !!