अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः वीरेंद्र कंवर

by
संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में सुनीं जन समस्याएं
ऊना :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अप्पर कुटलैहड़ में पीने की पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि नई परियोजनाओं के निर्माण तथा पुरानी पेयजल परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण पर खर्च किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पानी की उपलब्धता 30 लाख लीटर से बढ़कर 80 लाख लीटर हो गई है। कंवर ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में अप्पर कुटलैहड़ में कुछ पेयजल परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण होने वाला है जिसके बाद पानी की उपलब्धता बढ़कर एक करोड़ लीटर पहुंच जाएगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले दो माह से पूरे प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है और पानी के स्रोत सूख रहे हैं। बावजूद इसके कुटलैहड़ में पानी की कमी नहीं होने दी गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता निजी स्वार्थ के चलते पानी पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन वह यह भूल रहे हैं कि थाना कलां में जिस जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह भी जय राम सरकार की देन है। मटका फोड़ आंदोलन पर चुटकी लेते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में कांग्रेस की टिकट के लिए काफी नेताओं के बीच सिर फुटव्वल सी स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक कुटलैहड़ में टैंकरों से पानी सप्लाई करने का माफिया सक्रिय था, लेकिन सरकार ने इस टैंकर माफिया का सफाया किया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका निपटारा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, प्रवेश शर्मा, जीवन शर्मा, बख्शीश सिंह, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल, बीडीओ रमनवीर चौहान, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी का चंबा प्रवास : 28 को पांगी तथा 30 सितंबर को भरमौर में पीएसी बैठक की करेंगे अध्यक्षता

चंबा, 25 सितंबर : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 27 सितंबर को ज़िला के जनजातीय उपमंडल किलाड़ पहुंचेंगे । ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेमचंद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70.26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के बैजनाथ के लिए मुख्यमंत्री ने शिलान्यास व उद्घाटन किए

एएम नाथ। बैजनाथ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के अपने शीतकालीन प्रवास के अंतिम दिन तथा पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद बैजनाथ के लिए 70.26 करोड़ रुपये की विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समस्याएं निवारण एवं विकास कार्यों में अधिकारी तथा कर्मचारी अहम – राम कुमार चौधरी

बद्दी में उपमण्डलीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित बीबीएन, 10 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि समस्याओं के निवारण तथा आम जन तक विकास के लाभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरलू में 20.31 करोड़ से बनेगा सब मार्केट यार्ड,कृषि मंत्री ने किया ई-किसान भवन का लोकार्पण : खेती में आधुनिक तकनीकें अपनाएं किसान – प्रो. चंद्र कुमार

मंडी, 9 अक्तूबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को मंडी जिले के लूणापानी में ई-किसान भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 65 लाख रुपये से निर्मित इस भवन से...
Translate »
error: Content is protected !!