70.26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के बैजनाथ के लिए मुख्यमंत्री ने शिलान्यास व उद्घाटन किए

by
एएम नाथ। बैजनाथ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के अपने शीतकालीन प्रवास के अंतिम दिन तथा पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद बैजनाथ के लिए 70.26 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए।
उन्होंने बैजनाथ-पपरोला के लिए 44 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बीड़ में 9.23 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन तथा कुमारदा से माधोनगर नैन भनखेड़ तक 2.91 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण परियोजना का शुभारंभ किया।
May be an image of 4 people, dais and text
मुख्यमंत्री ने बीड़ में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल पर नौ करोड़ रुपये की लागत से पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया तथा क्योरी (बीड़) के निकट दो पार्किंग सुविधाएं तथा 5.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पैराग्लाइडिंग लैंडिंग स्थल को जनता को समर्पित किया।
बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने इन परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजनाएं बिना किसी पूर्व अनुरोध के बनाई गई हैं, जो क्षेत्र के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बैजनाथ में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह का आयोजन करना उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एड्स जागरूकता के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को रेड रिबन क्लब तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ब्लॉक किहार के संयुक्त तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चांदी के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, ऑडिट में सामने आई बड़ी विसंगति …110 ग्राम दान, रिकॉर्ड में चढ़ी सिर्फ 11 ग्राम

  110 ग्राम दान, रिकॉर्ड में चढ़ी सिर्फ 11 ग्रा दियोटसिद्ध मंदिर के स्टॉक रजिस्टर में चांदी की मात्रा कम दर्ज, प्रशासन से मांगा गया जवाब बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की पारदर्शिता पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आउटसोर्स भर्तियों पर भाजपा नेता एडवोकेट जय सिंह का हमला : आउटसोर्स भर्तियों में स्थानीय युवाओं की हुई अनदेखी

पर्यटन विभाग में करीब 30 आउटसोर्स भर्तियों पर उठाए सवाल, दूसरे जिलों के युवाओं को नौकरी देने का आरोप चंबा के पांचों विधायकों से श्वेत पत्र जारी करने की मांग, कार्रवाई न होने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के 3101 पद शीघ्र भरे जाएंगे …गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। सोलन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। रोहित ठाकुर आज सोलन ज़िला के...
Translate »
error: Content is protected !!