अफीम तस्करी का सरगना गिरफ्तार,सरगना नेपाल का मूल निवासी : बैंक खातों से 3.40 करोड़ का ट्रांजेक्शन

by

एएम नाथ। शिमला, 11 जुलाई :  शिमला जिले की ठियोग पुलिस ने अफीम तस्करी के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा यह सरगना नेपाल का मूल निवासी है और शिमला के नारकंडा में रहकर तस्करी को अंजाम दे रहा था।  इसकी पहचान रवि गिरी (41) के तौर पर हुई है।

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि अभियुक्त के बैंक खातों से पिछले करीब दो सालों से 3.40 करोड़ का वित्तीय लेन-देन हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त की सभी अवैध चल-अचल संपति व बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित का शिमला में अपना कारोबार था। अपने कारोबार की आड़ में वह अफीम की तस्करी को भी अंजाम दे रहा था। ठियोग पुलिस पिछले दिनों अफीम बरामदगी के एक मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए रवि गिरी तक पहुंची।

दरअसल, ठियोग पुलिस ने एक हफ्ता पहले ठियोग इलाके में डेढ़ किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। इसे लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए ठियोग पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज, तकनीकी इनपुट व ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। ठियोग के एसएचओ की निगरानी और सब इंस्पेक्टर अंकुश की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों की टीम को सरगना रवि गिरी के बारे में अहम जानकारियां मिलीं और अभियुक्त को नारकंडा से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर अगले और पिछले लिंक की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक जांच में अफीम तस्करी के संचालन के तार नेपाल से जुड़े होने की बात सामने नहीं आई है।

बीते 3 जुलाई को ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से करीब डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई थी। ठियोग थाना क्षेत्र के मतियाना कस्बे में नेशनल हाईवे-5 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार को तलाशी के लिए रोका और कार में रखे एक थैले से 1.516 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान नेपाल निवासी तिलक बोहरा और सुधीर बुद्धा के तौर पर हुई थी। ये दोनों शिमला जिला के कुमारसेन के नारकंडा में सेब बगीचे में काम करते हैं। ठियोग पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने सरगना रवि गिरी के बारे में राज खोले और उसे इस पूरी तस्करी का किंगपिन करार दिया। ठियोग पुलिस ने सरगना रवि गिरी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और देर रात उसे गिरफ्त में ले लिया।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए गुरुवार को बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि अभियुक्त रवि गिरी अफीम तस्करी का किंगपिन है। उसके खातों से 3 करोड़ 40 लाख का लेनदेन हुआ है। अभियुक्त की अवैध चल-अचल संपति और खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अभियुक्त को रिमांड पर लेने के लिए आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बीते 3 जुलाई की रात को ही शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने शहर के बालूगंज थाना के अंतर्गत तारादेवी-टुटू बाईफ्रिकेशन पर सोलन से शिमला आ रही एक बस को निरीक्षण के लिए रोका। इस दौरान बस में सवार मोतीलाल और जीत बहादुर निवासी (नेपाली) के कब्जे से 3 किलो 890 ग्राम अफीम बरामद की गई थी।

शिमला जिला में नशा लगातार पैर पसार रहा है। पिछले 15 माह में नशा तस्करी के आरोप में एक हजार आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। नशे पर नकेल कसने के लिए शिमला पुलिस प्रशासन मुहिम चला रहा है। एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 हजार गाय कट रही हमारी सरकार में रोज : मेरी हत्या की हो गई है तैयारी : भाजपा विधायक का दावा

गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह चीफ सेक्रेटरी उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिट्टी का घरौंदा बना आकर्षण का केंद्र, लोगों ने खूब चाव से खाए श्री अन्न के विभिन्न पकवान : कांगड़ा वैली कार्निवल का धमाकेदार आगाज

कृषि मंत्री ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, साथ ही मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भी की शुरूआत धर्मशाला, 17 जून। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला में धमाकेदार आगाज हुआ। शुक्रवार को कृषि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पांवटा से लापता नाबालिग रोपड़ से बरामद : बयान दर्ज कर परिजनों को सौंपेगी पुलिस, धरना समाप्त

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा से लापता युवतो को पुलिस ने रोपड़ से बरामद कर लिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों ने आज का धरना वापस ले लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज को स्वायत्त संस्थान का दर्जा देने और एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर की मांग

राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से की मुलाकात एएम नाथ । नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा ने माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री...
Translate »
error: Content is protected !!