होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद मच गया हड़कंप : होटल में शराब पार्टी कर रहे करीब 27 गिरफ्तार, आरोपियों को मिल गई बेल

by

एएम नाथ।   हमीरपुर : पुलिस ने हमीरपुर जिले की एक होटल में छापा मारा। होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद हड़कंप मच गया। यहां एक निजी होटल में शराब पार्टी कर रहे करीब 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए लोगों में अधिकतर युवा हैं। इस होटल में शराब परोसने की अनुमति नहीं थी। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान होटल में एक बड़े राजानीतिक व्यक्ति का बेटा भी मौजूद था। हालांकि, उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार रात यहां मतन सिद्ध में एक होटल में पार्टी किए जाने की सूचना मिली थी, जहां शराब परोसने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और वहां मौजूद सभी लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा। वहीं, पार्टी कर रहे लोगों में शामिल एक पूर्व मंत्री का बेटा लाइट बंद होने के कारण मौके से चला गया, लेकिन उसका नाम पुलिस रिपोर्ट में दर्ज है।   पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों को चिकित्सा जांच के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 46 (सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर जुर्माना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा और 27 लोगों को गिरफ्तार किया।  हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा था। यहां होटल पर शराब की अनुमति ना होने के बावजूद दो दर्जन से ज्यादा लोग शराब पी रहे थे। पुलिस के छापे के बाद होटल में हड़कंप मच गया। हड़कंप के बाद पुलिस ने यहां से 27 लोगों को गिरफ्तार किया और थाने ले गई। बाद में इन सभी आरोपियों को बेल मिल गई और उन्हें छोड़ दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ ग्रेनेड कांड में हैप्पी पचिया का नाम सामने आया! पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

चंडीगढ़ के एक घर पर 11 सितंबर को हैंड ग्रेनेड  फेंका गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ. जानकारी सामने आई कि ये घर रिटायर्ड SP का है. जो कई आतंकवादी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए 100 नए सीबीएसई स्कूल स्थापित : विधायक चन्द्रशेखर

एएम नाथ। धर्मपुर, 29 नवम्बर । पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सजाओ पिपलू में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमानस की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारीः कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 सितंबर :  कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का समयबद्व निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सी बी...
Translate »
error: Content is protected !!