पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा , रंगीला राम राऊ व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित 7 दिग्गज नेताओं के टिकट लटके

by

कांग्रेस की सेंटर इलेक्शन कमेटी ने हिमाचल में 7 दिग्गज नेताओं के टिकट लटका कर सबको चौंका दिया है। हालाकि इन सीटों पीआर सिर्फ एक एक नाम ही भेजा गया था। जिनकी टिकटे लटकी उनमें प्रमुख नेता धर्मशाला से सुधीर शर्मा, नूरपूर से अजय महाजन, भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, सरकाघाट से रंगीला राम राव, चिंतपूर्णी से कुलदीप कुमार, ठियोग से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर इत्यादि शामिल हैं।
वहीं इन सीटों पर टिकट होल्ड करने के पीछे हॉली लॉज विरोधी गुट के एक नेता द्वारा अड़चन डालने की सूचना है। इसलिए स्क्रीनिंग कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सिंगल नाम प्रस्ताव भेजने के बावजूद सीईसी ने इन नेताओं के टिकट क्लियर नहीं किए।
सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का टिकट लटकाने के पीछे 2019 में उनका उप चुनाव नहीं लड़ना रहा है। नूरपूर से अजय महाजन का टिकट इसलिए होल्ड किया गया, क्योंकि यहां दूसरा धड़ा भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का को कांग्रेस में शामिल करके उन्हें टिकट देने की पैरवी कर रहा है।
सुलह विधानसभा हल्के में भी कुछ ऐसी ही बुनियाद भाजपा नेता रविंद्र रवि के लिए खड़ी की जा रही है। उधर, पूर्व विधायक रंगीला राम राव, कुलदीप कुमार और कुलदीप राठौर की जगह गुटबाजी के चलते दूसरे गुट के नेताओं को टिकट की पैरवी की जा रही है। ठियोग में एक धड़ा भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुई इंदू वर्मा को टिकट की वकालत कर रहा है।
चौपाल के टिकट में भी अभी पेंच फंसा हुआ है। यहां पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट और कांग्रेस के संगठन महामंत्री रजनीश किमटा में से किसी एक को टिकट मिलना है।
सुधीर शर्मा गत महीने दौ भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं द्वारा कांग्रेस ज्वाइन करने दौरान दिल्ली में साथ थे और उनको कांग्रेस में लाने में सुधीर शर्मा की प्रमुख भूमिका रही थी। लेकिन फिर भी उसका टिकट फिल्हाल रोकना कांग्रेसी हल्को
में नई चर्चा छेड़ गया है। जिससे अन्य दिग्ज नेताओं की भी धड़कने बढ़ रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को जिला हमीरपुर के दौरे पर आ रहे

हमीरपुर 30 दिसंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को जिला हमीरपुर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन संस्कृति को संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य : कुलदीप सिंह पठानिया

बद्दी में शिव नुआला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कहा, शिव नुआला गद्दी समुदाय की एक प्राचीन और अनूठी धार्मिक परंपरा विधानसभा अध्यक्ष ने की आयोजन समिति को 1.51 लाख रुपए देने की घोषणा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डी.सी. कार्यालय से डी.एफ.ओ. दफ्तर तक रैली, कार्यालय का घेराव : 18 माह से मानदेय न मिलने पर नर्सरी मजदूरों का उग्र प्रदर्शन

अप्रैल में भुगतान का आश्वासन, नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी एएम नाथ। चम्बा :  वन विभाग की नर्सरियों में कार्यरत दिहाड़ीदार मजदूरों ने लंबे समय से मानदेय न मिलने के विरोध में जोरदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अब इस उम्र में रिटायर होंगे सरकारी कर्मचारी : कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा फैसला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अब सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को मौजूदा 58 वर्ष से बढ़ाकर 59 वर्ष करने की तैयारी में है। इस पर गंभीरता से विचार किया...
Translate »
error: Content is protected !!