शराब कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी : पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का वॉइस मैसेज भी भेजा

by

ऊना : शराब कारोबारी राजीव राणा से कल शाम 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला साहमने आया है । राजीव राणा को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई  हरी बॉक्सर बताया।

रंगदारी मांगने के आरोपी ने शराब कारोबारी राजीव राणा को  धमकी दी कि शाम तक 5 करोड़ रुपए जमा करवाए दें … नही तो उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। राजीव राणा ने बताया कि उन्होंने  काल करने वाले आरोपी को साफ कह दिया कि वे 5 करोड़ तो क्या 5000 रुपए भी नहीं दे सकते। जिसके बाद काल करने वाले ने उनके परिवार के सदस्यों की जानकारी के बात कहते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे काल काट दी। काल आने के तुरंत बाद राजीव राणा ने पुलिस को जानकारी दी।  पुलिस से शिकायत करने में बाद फिर सब काल करने वाले ने  एक वॉइस मैसेज भेजा। जिसमें उसने पुलिस के पास शिकायत करने पर भी जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में 413 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 413 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत की चाबी 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहू ने बुजुर्ग सास के सिर पर बाल्टी मारी : लात मारकर फिर शौचालय में धकेला

बरनाला :  जिले के गांव खुड्डी में एक बुजुर्ग महिला को उसकी पुत्रवधू बाल्टी व लातों से मारपीट रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में पुत्रवधू महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के सशक्तिकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, चम्बा में घुमंतू गुज्जर समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

तहसील स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम : एसडीएम हरबंस सिंह ने वोटरों को शपथ दिलाई

गढ़शंकर,  24 जनवरी: आज स्थानीय रैड क्रास भवन गढ़शंकर में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह के नेतृत्व में तहसील स्तरीय 15वां राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इसमौके आयोजित समारोह में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस...
Translate »
error: Content is protected !!