अब नहीं बिछड़ेंगे अपने….मणिमहेश यात्रा में धनछौ में शुरू हुआ 4G नेटवर्क

by

मणिमहेश यात्रियों को बड़ी सुविधा, धनछौ में BSNL का 4G टावर चालू

सुरक्षित होगी मणिमहेश यात्रा, धनछौ में मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू

एएम नाथ। भरमौर :  मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल नेटवर्क और संचार सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में भरमौर प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा के विशेष प्रयासों और निरंतर समन्वय के परिणामस्वरूप मणिमहेश यात्रा मार्ग के धनछौ में BSNL का मोबाइल टावर स्थापित कर 4G नेटवर्क सेवा शुरू कर दी गई है। टावर वर्तमान में पूरी तरह कार्यशील है।
धनछौ और इसके आसपास के यात्रा क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्री अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर सकेंगे। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों से त्वरित संपर्क स्थापित करने में भी यह सुविधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मोबाइल नेटवर्क की सुविधा से मणिमहेश यात्रा व्यवस्था में तैनात सरकारी कर्मचारियों, सुरक्षा एवं बचाव दलों तथा विभिन्न सेवा प्रदाता संस्थाओं के बीच भी बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। किसी भी आपात स्थिति में सूचना के आदान-प्रदान और राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने में नेटवर्क सुविधा उपयोगी साबित होगी।
प्रशासन का मानना है कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में संचार सुविधा मजबूत होने से मणिमहेश यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धनछौ में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत यात्रा व्यवस्था में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को क्रॉस-फायरिंग के बाद किया गिरफ्तार : 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

 जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की टीम काे बड़ी कामयाबी मिली हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को एक हॉट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या : घर के साथ ही बनी गोशाला में बुजुर्ग दंपत्ति पड़े थे खून से लथपथ

बिलासपुर :   बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव घर के पास गोशाला में मिले हैं। फिलहाल पुलिस मौके...
article-image
पंजाब

1600 करोड़ रुपए की राहत राशी के समेत अन्य बहुत सी राहतें पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए पंजाब निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेदर मोदी का किया धन्यवाद : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि इस बार पंजाब ने बाढ़ की भीषण त्रासदी झेली हैं , बहुत से गांवों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Punjab Voter List SIR 2026: 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर, पंजाब में वोटर लिस्ट रिवीजन का पहला चरण पूरा, 90.37% फॉर्म जमा, 13 अगस्त को आएगी ड्राफ्ट सूची

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने मंगलवार को बताया...
Translate »
error: Content is protected !!