सुधर जाओ, अबकी बार 237, अगली बार 130-135 पर आ जाओगे’ – सांसद हनुमान बेनीवाल

by

अपने बयानों को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहने वाले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल एक बार लोकसभा में गरजे हैं। इस बार निशाना भाजपा पर साधा है, क्‍योंकि लोकसभा चुनाव 2024 में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन करके जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे हैं।  राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘लो! मैं तो फिर आ गया हूं और 10-12 को साथ लेकर आया हूं। संभल जाओ… अबकी बार 237 पर आए हो। अगली बार 130-135 पर आ जाओगे, जब 5 साल बाद चुनाव होगा, धीरे-धीरे घट रहे हो।’

लोकसभा सत्र के दौरान हनुमान बेनीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने नारा दिया था कि अबकी बार 400 पार, लेकिन इस आंकड़े तक पहुंच ही नहीं पाए। राजस्थान के दो मंत्री मेरे सामने बैठे हैं। मुझे बोल रहे थे पिछली बार हमारी वजह से लोकसभा में पहुंचे। मतलब पिछले बार हनुमान बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन करके नागौर से चुनाव जीता था।  हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ‘पिछली बार क्‍या? मैं तो फिर आ गया वापस, आ गया और 10-12 साथ आए हैं। 3-4 मार्जन से रहे थे।’ हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। बोले, अग्निपथ योजना के माध्यम से ली जा रही अग्निवीरों की संविदा भर्ती योजना को वापिस लेकर पुराने तर्ज पर नियमित सेना भर्ती प्रारंभ करने, देश में बढ़ती नशे की प्रवृति को रोकने लिए ठोस उपाय करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बातों को सदन में रखा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों की अगुआई में गठित टीमों के जिम्मे उम्मदवारों की जीत : विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित

शिमला : प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित कर जीत दिलाने का जिम्मा सौप दिया है । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईजी, डीएसपी, पूर्व एसएचओ सहित आठ पुलिस मुलाजिमों को आजीवन कारावास : चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में चल रही थी सुनवाई

चंडीगढ़ :  सीबीआई की विशेष अदालत ने हिमाचल प्रदेश के आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में सुनवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पनव ने अपने पिगी बैंक से सीएम राहत कोष में दान किए 51 सौ रूपये

ऊना, 14 जुलाई – आपदा की इस घड़ी में सभी लोग अपनी सामर्थय के अनुसार सरकार एवं प्रशासन के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों...
पंजाब , समाचार

किसानों को उत्साहित करने हेतु किरती किसान यूनियन का समुंदड़ा में आरजी कार्यालय स्थापित   गढ़शंकर:

दिल्ली में चल रहे किसान धरने में जाने के लिए इलाके के किसानों को उत्साहित करने के उद्देश्य से किरती किसान यूनियन द्वारा चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग कस्बा समुंदड़ा में आरजी कार्यालय स्थापित किया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!