विधानसभा अध्यक्ष ने चुवाड़ी में की विकास कार्यों की समीक्षा

by
एएम नाथ। चंबा : कार्यों में उच्च गुणवत्ता व उसे न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने सहित दिए अनेक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि पंचायत राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों में सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि सही समय पर क्षेत्र वासियों को इन का लाभ प्राप्त हो सके। कुलदीप सिंह पठानिया 2 जुलाई को  खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर चुवाड़ी के सभागार में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रधानों, उप प्रधानों व पंचायत सचिवों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थें।
उन्होंने कहा कि पंचायत जन प्रतिनिधि मनरेगा से संबंधित विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा विकास कार्यों को पूरा करते हुए स्थानीय मनरेगा मजदूरों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा जनप्रतिनिधि जन अपेक्षाओं व आवश्यकताओं के अनुरूप इमानदारी के साथ कार्य करें। इसके अतिरिक्त ऐसे कार्य जो लंबे समय से लंबित हैं तथा अभी भी आरंभ नहीं किए जा सकते हैं उनके लिए आवंटित धनराशि को अन्यत्र खर्च किया जाए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत हटली, थुलेल, गोला, बलाना, ककरोटी, काथला,धुलारा, मोतला,रजै,गरनोटा, छलाडा,सिहुंता,कामला, खरगट, टिक्करी,जोलना,मोरठू, सुरपडा, समोट तथा टुंडी सहित 20 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 16 करोड़ 84 लाख 96 हजार 220 रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जबकि प्लानिंग हैड में क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 87 लाख 97 हजार 800 रुपए खर्च किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत बलाना में 27 विकास कार्यों के लिए 76,59722 रुपए, ग्राम पंचायत छलाडा में 55 विकास कार्यों के लिए 1,38,76152 रुपए, ग्राम पंचायत धुलारा में 39 विकास कार्यों के लिए 1,54,57,115 रुपए, ग्राम पंचायत गोला में 46 विकास कार्यों के लिए72,76,392 रुपए, ग्राम पंचायत गरनोटा में 38 विकास कार्यों के लिए 1,0238,747 रुपए, ग्राम पंचायत हटली में 28 विकास कार्यों के लिए 64,77,986 रुपए, ग्राम पंचायत जोलना में 31 विकास कार्यों के लिए 57,95,592 रुपए, ग्राम पंचायत खरगट में 51 विकास कार्यों के लिए 88,50,174 रुपए, ग्राम पंचायत कामला में 36 विकास कार्यों के लिए 87,08,615 रुपए, ग्राम पंचायत ककरोटी में 41 विकास कार्यों के लिए 78,87,891 रुपए, ग्राम पंचायत काथला में 17 विकास कार्यों के लिए 31,41,893 रुपए, ग्राम पंचायत मोरठू में 10 विकास कार्यों के लिए  विकास कार्यों के लिए 31,31,779 रुपए, ग्राम पंचायत मोतला में 34 विकास कार्यों के लिए 89,11,004 रुपए, ग्राम पंचायत रजै में 41 विकास कार्यों के लिए 93,72,373 रुपए, ग्राम पंचायत समोट में 36 विकास कार्यों के लिए 1,17,82,905 रुपए, ग्राम पंचायत सिंहुता में 49 विकास कार्यों के लिए 1,22,31,179 रुपए, ग्राम पंचायत सुरपडा में 25 विकास कार्यों के लिए 67,08,610 रुपए, ग्राम पंचायत थुलेल में 20 विकास कार्योंके लिए 41,81,554 रुपए, ग्राम पंचायत टिकरी में 38 विकास कार्यों के लिए 94,91,075 रुपए तथा ग्राम पंचायत टुंडी में 20 विकास कार्यों के लिए 73,16…,422 रुपए स्वीकृत किए गये हैं। उन्होंने बताया कि प्लानिंग हैड के तहत  ग्राम पंचायत छलाडा में 11, ग्राम पंचायत धुलारा में 6, ग्राम पंचायत गोला में 4, ग्राम पंचायत गरनोटा में 3, ग्राम पंचायत हटली में 4, ग्राम पंचायत जोलना में 2,   ग्राम पंचायत ककरोटी 6,   ग्राम पंचायत मोतला में 7, ग्राम पंचायत समोट में 8, ग्राम पंचायत सिंहुता में 11,  ग्राम पंचायत थुलेल में 1, ग्राम पंचायत टिकरी में 3 तथा ग्राम पंचायत टुंडी में 5 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि प्लानिंग हैड में विकासखंड की 13 ग्राम पंचायत में  क्षेत्रीय विकास निधि योजना के तहत 82 लाख 79 हजार रुपए, प्राकृतिक आपदा राहत के तहत 48 लाख 46 हजार 800 रुपए ,उप विकास योजना के तहत 42 लाख 51 हजार रुपए, विकास में जन सहयोग के तहत 30 लाख रुपए तथा पिछड़ा क्षेत्र अप योजना के तहत 3 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी  मुनीश कुमार, तहसीलदार सुमन धीमान, राकेश ठाकुर अधीशासी अभियंता जल शक्ति विभाग के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान व उप प्रधान व पंचायत सचिव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : विद्या नेगी

धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत आयोजित, 28 में से 15 मामलों की सुनवाई एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आज बुधवार को मण्डलीय आयुक्त कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत खर्च होंगे 40 करोड़ रूपये: मंत्री वीरेंद्र कंवर

बिहडू में एक दिवसीय महागीर (मछुआरा) सम्मेलन आयोजित ऊना: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बंगाणा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंदली के गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गत 2 दिनों में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंन...
हिमाचल प्रदेश

16 मई को आयोजित होने वाली जेएनवी की प्रवेश परीक्षा स्थगित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालयों शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 16 मई को आयोजित होनी वाली प्रवेश परीक्षा मिज़ोरम, नागालैंड व मेघालय को छोड़कर अन्य राज्यों में प्रशासनिक कारणों...
Translate »
error: Content is protected !!