कौशल विकास निगम की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित : DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by
संबंधित अधिकारी कौशल विकास से संबंधित संस्थानों की समय-समय पर करें निगरानी: उपायुक्त
एएम नाथ। चम्बा,3 जुलाई :   उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज कौशल विकास निगम की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों को कौशल विकास को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार करने तथा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चूँकि चंबा एक आकांक्षी जिला है कौशल विकास योजना आकांक्षी जिले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध बनाए जाते हैं। इसलिए इस कौशल विकास योजना के संदर्भ में विशेष कार्य करने की जरूरत है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला कौशल विकास को विशेष गति प्रदान करने की जरूरत है जो सभी संबंधित विभाग के प्रयासों से ही संभव हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला में कौशल विकास भत्ता योजना-2013 के तहत जिला में 26 निजी संस्थान पंजीकृत है जो जिला स्तरीय कमेटी से अधिकृत है। उन्होंने कहां कि जिला में उपमंडल स्तर पर 2024 में कौशल विकास भत्ता योजना के तहत 7 नये संस्थानों को पंजीकृत करने की मान्यता प्रदान की गई है ।
उपायुक्त ने जिला में युवाओं के लिये कौशल विकास के दृष्टिगत खोले गए सभी निजी संस्थानों में स्थापित की गई मशीनों या उपकरणों पर दो या तीन लाभार्थी एक साथ ना बैठाएं। जबकि सिर्फ एक समय में एक ही लाभार्थी को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित बनाया जाये।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारी को यह दिशा निर्देश दिए कि कौशल विकास भत्ता योजना के तहत जिला स्तरीय समिति से अधिकृत संस्थाओं की निगरानी और समय समय पर निरीक्षण करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उद्यान विभाग प्रमोद शाह, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान,जिला समन्वयक दीपक शर्मा व तनु सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पितृ दूत कहलाता है कौवा : शहरी क्षेत्रों में घटा घरेलू कौवों का कुनबा –

हिमाचल प्रदेश में कई कारणों से घरेलू कौवों का कुनबा घट गया है। हालात यह है कि शहरी क्षेत्रों में कौवे ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। तेजी से हो रहे विकास कार्य कौवों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्जला एकादशी पर आईटीआई के छात्रों ने लगाई छबील

कुठाड़, 25 जून (तारा) :  निर्जला एकादशी के अवसर पर आई टीआई कुठाड़ के छात्रों ने बस स्टैंड कुठाड़ पर अनुदेशक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में मीठे ठंडे व तरबूज मिश्रित पानी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से होली जाते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का जगह-जगह भव्य स्वागत

गैहरा, दुर्गेठी और होली में लोगों ने राजस्व मंत्री के समक्ष रखीं समस्याएं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश एएम नाथ। चंबा : चंबा से होली जाते समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण – DC अनुपम कश्यप

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टिपेन्ड, सरकारी और निजी कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप करवाना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस½ की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!