वार्षिक समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों को मिलती है प्रेरणा व प्रोत्साहन- सत्ती

by

ऊना : 12 सितंबर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जखेड़ा में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सत्ती ने गत दो शैक्षणिक सत्रों के दौरान शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूली छात्रों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण उत्सव होता है जिसके उनको बेहद इंतजार होता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों का जहां एक ओर मनोबल बढ़ता है, तो वहीं दूसरी ओर अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।
सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में आधारभूत ढांचों सहित अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूलों के सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में 31.46 लाख रुपये की लागत से दो हॉल तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 12 लाख की लागत से तीन कमरे जनता को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 19.66 लाख रुपये की लागत से रावमापा जखेड़ा की चारदीवारी का निर्माण प्रगति पर है, जबकि 5.74 लाख से रिटेनिंग वॉल का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 3 लाख रुपये से बास्केटबाल का कोर्ट बनाया गया है तथा स्पोर्टस रुम बनाने के लिए 18.55 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं, जिसमें से 4 लाख रुपये की राशि प्रथम किश्त के तौर पर प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा 3.50 लाख से कबड्डी के मैट प्रदान किए गए हैं।
समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य सुरिन्द्र धीमान ने वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत की। इसके अलावा स्कूली छात्रों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। बनगढ़ की महिला कृषक कृष्णा देवी ने इस मौके पर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने स्कूल को वाटर कूलर भेंट किया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, बीडीसी सदस्य महेन्द्र छिब्बर, शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, जखेड़ा की प्रधान नरिन्द्रा कुमारी, उपप्रधान कुलविन्द्र सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य संजय भाटिया, पूर्व प्रधान विजय नाहर, पूर्व उपप्रधान डॉ शशि कमल, एसएमसी प्रधान राकेश कुमार, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्कूल बस में शीशों पर कोई पर्दा या किसी प्रकार की फिल्म नहीं चढ़ी होनी चाहिए, स्कूल बसों के लिए परिवहन विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

ऊना : आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने बताया कि स्कूलों बसों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों द्वारा स्व-संचालित व स्कूल प्रबंधन द्वारा लीज़ पर ली गई बसों के लिए राज्य परिवहन विभाग ने गाईडलाइन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अनुराग सिंह ठाकुर ने किया स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ :अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने और स्वच्छता के लिए अपना योगदान देने का किया आह्वान

हमीरपुर 01 अक्तूबर । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह दियोटसिद्ध में स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित

बी बी एन, 20 मार्च (तारा) :  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 22 मार्च, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी...
Translate »
error: Content is protected !!