चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान और पीएमएमवीवाई का दिया प्रशिक्षण

by

पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, धुलारा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

एएम नाथ। चंबा : महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा के मार्गदर्शन में IPE Global Pvt. Ltd. द्वारा शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र धुलारा, वृत्त मसरूड में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल किशोर शर्मा के दिशानिर्देशों के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य पोषण अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वृत्त पर्यवेक्षक कृष्णा देवी, पोषण अभियान के खंड समन्वयक रमेश कुमार, 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आईपीई ग्लोबल से वंदना आईएसओ ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफल संचालन और लाभार्थियों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में विशेष रूप से 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही लंबित मामलों के समयबद्ध निपटान, लाभार्थियों की निगरानी, रिपोर्टिंग व्यवस्था तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता और उससे संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी पात्र महिलाओं को समय पर योजना का लाभ और आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।
प्रशिक्षकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, पात्र महिलाओं की पहचान करने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं, जिनकी सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति ने की हैं तीन और शादियां : दे रहा था बराबर प्यार, दो रहती हैं एकसाथ

मेरठ :  मेरठ में एक आर्मी जवान की पत्नी ने पति पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन और शादियां की हैं. महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक व रचनात्मक समाचारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण : DC राघव शर्मा

ऊना, 16 नवम्बर . सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में किसी भी कार्य को करने के लिए निरंतर नई.नई तकनीकों का विकास व इस्तेमाल हो रहा है जिससे कम श्रम शक्ति से अधिक उत्पादकता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

75 नायब तहसीलदारों के तबादला : परविंद्र कुमार को हरोली, सुरेंद्र कुमार को मेहतपुर किया ट्रांसफर

चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत हिमाचल सरकार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर 75 नायब तहसीलदारों के तबादला किया। जिसको लेकर प्रधान सचिव राजस्व डॉ. ओंकार शर्मा ने आदेश जारी कर दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संसद-जर्मनी और 5 पन्नों ‘तूफानी’ लेटर! 6 वजहों से राहुल की छुट्टी, सोनिया ने प्रियंका को सौंपी कमान?

नई दिल्ली : शुक्रवार को खत्म हुए संसद के शीतकालीन सत्र ने भारतीय राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। यह परिवर्तन देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में साफ दिख रहा...
Translate »
error: Content is protected !!