चंडीगढ़ सेक्टर-41 ए में सीसीटीवी कैमरा पुनः स्थापित करने एवं रेहड़ी-फड़ी समस्या के समाधान की उठी मांग

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून: सेक्टर-41 ए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), चंडीगढ़ ने क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर वार्ड नंबर-30 के पार्षद हरदीप सिंह को एक मांग पत्र सौंपा।

एसोसिएशन ने मांग की कि संपर्क सेंटर के सामने पूर्व में स्थापित सीसीटीवी कैमरे को पुनः उसी स्थान पर लगाया जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
इसके अलावा, सेक्टर में लगने वाली रेहड़ी-फड़ी एवं सब्जी विक्रेताओं के कारण उत्पन्न हो रही भीड़, यातायात अवरोध और स्वच्छता संबंधी समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। एसोसिएशन ने मांग की कि केवल वैध लाइसेंसधारी विक्रेताओं को ही निर्धारित स्थानों पर व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए तथा बिना अनुमति व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आरडब्ल्यूए ने यह भी आग्रह किया कि रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं के लिए उचित एवं व्यवस्थित स्थान निर्धारित किए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, क्षेत्र की स्वच्छता कायम रहे और स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर सेक्टर-41 ए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति, उपाध्यक्ष अमन कुमार तथा कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्षद हरदीप सिंह क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता

विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास एएम नाथ। चम्बा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री के चंबा ज़िला के जारी दो दिवसीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन के साथ लिए फेरे…. 20 अप्रैल को रिसेप्शन

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने आईआईटी बैचमेट संभव जैन के साथ शादी रचा ली है। दोनों की शादी दिल्ली में स्थित कपूरथला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त :ऊना के बाथड़ी में ब्रेक फेल होने पर ट्रक बेकाबू:6

ऊना । हिमाचल के ऊना स्थित बाथड़ी में ब्रेक फेल हो जाने पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। जिसने बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें के चपेट में ले लिया आसपास...
हिमाचल प्रदेश

अमर शहीद राकेश कुमार की शहादत पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक

एएम नाथ। मंडी  :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र की छम्यार पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!