अमरनाथ यात्रियों की बस के फेल हुए ब्रेक : चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

by

ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर बना मसीहा, खाई में गिरने से बची अमरनाथ यात्रा बस

एएम नाथ। देहरा :  देहरा क्षेत्र में मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर वीरवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। ढलियारा के खतरनाक और तीखे मोड़ों पर अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक निजी बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस में 49 श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान के जयपुर से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए थे।
जानकारी के अनुसार बस जैसे ही ढलियारा के प्रसिद्ध ‘खूनी मोड़ों’ से गुजर रही थी, तभी चालक को ब्रेक फेल होने का अहसास हुआ। स्थिति बेहद गंभीर थी और कुछ ही क्षणों में बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि चालक ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए शिव मंदिर के पास स्थित एक खुले स्थान की ओर बस मोड़ दी। बस सुरक्षित रूप से वहीं रुक गई और सभी यात्रियों की जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि चालक कुछ सेकंड भी देर करता तो बस अगले मोड़ से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर सकती थी। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई, जबकि बस को मामूली नुकसान पहुंचा है।
हादसे से सहमे श्रद्धालुओं ने सुरक्षित बचने पर राहत की सांस ली। यात्रियों ने इसे बाबा बर्फानी की कृपा बताया और बस चालक की बहादुरी व त्वरित निर्णय क्षमता की जमकर सराहना की। प्रशासन ने भी चालक की सूझबूझ को हादसा टालने में अहम बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा- राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, हिमाचल प्रदेश की गवर्निंग काउंसलिग की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे सम्पन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़के किनारे खड़ी कार में महिला थी निर्वस्त्र : पुलिस कांस्टेबल कर रहा था उसके साथ….वीडियो हो गया….

राजस्थान के जालौर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हर किसी को हिला कर रख देगी। अगर आपकी सुरक्षा करने वाला ही आपको हानी पहुंचाने लगे तो फिर विश्वास किस पर करेंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटोली कॉलेज में 30 सितम्बर को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव : कैबिनेट मंत्री नुराग ठाकुर कार्यक्रम की ओपनिंग समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शामिल होंगे

ऊना, 27 सितम्बर – जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 के आयोजन के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि एसवीएसडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी :  जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत...
Translate »
error: Content is protected !!