अमरूत रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं विलास फाउंडेशन ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

by

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, : स्वर्गीय खेम गुप्ता जी की पुण्य स्मृति में गुप्ता एजेंसीज़, सेक्टर-24, चंडीगढ़ द्वारा अमरुत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं बिलास फाउंडेशन के सहयोग से आज सेक्टर-23 डी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं फाइब्रोस्कैन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में लिवर फाइब्रोस्कैन, सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें साईं चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेक्टर 22 चंडीगढ़ निःशुल्क की गईं। महिलाओं के लिए सोहाना अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क मैमोग्राफी जांच की भी विशेष व्यवस्था की गई। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. टी.पी. सिंह (फिजिशियन एवं एंडोस्कोपिस्ट) ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं ने भाग लिया तथा निःशुल्क जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने लोगों को लिवर रोगों, कैंसर की प्रारंभिक पहचान एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया।
आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय खेम गुप्ता सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों से जुड़े रहे और उनकी स्मृति में आयोजित यह शिविर समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को समर्पित है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। शिविर के सफल आयोजन में श्री अंकुर गुप्ता एवं विकास गुप्ता सहित सभी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। स्थानीय निवासियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सलूणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आप ने 54=उम्मीदवारों के सूची की जारी: हरोली से रविंद्र मान और ऊना से राजीव ग्गैतम

शिमला : आम आदमी पार्टी ने आज 54 प्रत्याशियो के आज टिकट देने की घोषणा की तौ चार प्रतिशियो को फल टिकट दी जा चुकी है।  अब मात्र 10 सीटो पर पेच फंसा। आदमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साच को मिली उप-तहसील की सौगात, कार्य करना किया शुरू

10 पंचायतों के ग्रामीणों को किलाड़ के चक्करों से मिली मुक्ति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई थी घोषणा एएम नाथ। पांगी (चंबा) :  जिला चंबा के दुर्गम जनजातीय उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस भूली रोजगार देने का वादा : जय सिंह

कहा, हर साल 1 लाख नोकरी देने की हुई थी घोषणा,  सदर विधायक एंव विधानसभा अध्यक्ष को बेरोजगारी पर दी खुली बहस की चुनौती रोजगार कार्यालय के बाहर गरजे भाजपा नेता जय सिंह एएम...
Translate »
error: Content is protected !!