अमित शाह ने कहा पंजाब में धर्मांतरण हो रहा और कहा राज्य सरकार से कार्रवाई करें

by

नवी मुंबई, 1 मार्च :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पंजाब में धर्मांतरण हो रहा है और उन्होंने भगवंत मान सरकार और आम लोगों से “लालच” से प्रेरित इस चलन को रोकने की अपील की।

शाह ने नवी मुंबई के खारघर में गुरु तेग बहादुर की 350वीं बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिंद-दी-चादर’ स्मृति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरु तेग बहादुर के बलिदान का स्मरण किया।

शाह ने कहा, “आज यहां कहा जा रहा है कि पंजाब में धर्मांतरण हो रहा है। गुरु तेग बहादुर ने दूसरों के धर्मों को बचाने के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया। उन्होंने अत्याचार सहे, लेकिन आज हम अगर कुछ लालच के कारण धर्म परिवर्तन करना पसंद करते हैं, तो हम अपने महान नेताओं के अनुयायी नहीं कहला सकते। पंजाब सरकार और पंजाब के समाज को धर्म परिवर्तन रोकना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार, समाज और सभी धर्मों के लोगों को वहां हो रहे धर्मांतरण को रोकना होगा।

शाह ने कहा कि अगर गुरु तेग बहादुर ने हिंदू धर्म को बचाने के लिए अपना बलिदान न दिया होता, तो “दुनिया में एक भी हिंदू नहीं बचता”।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पहले इस कथन पर आपत्ति जताई थी, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि “सभी को इस सत्य को स्वीकार करना चाहिए”।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गुरु ने घोर अन्याय और अत्याचारों का सामना किया और अपने से कहीं अधिक शक्तिशाली शत्रुओं से लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा, “उनके बलिदान ने हिंदुओं को प्रेरित किया और उन्हें अपना संघर्ष जारी रखने का साहस दिया।”

शाह ने कहा कि गुरु नानक ने ईश्वर के नाम का जाप करने, प्रार्थना करने और साथ मिलकर भोजन करने पर जोर दिया था, जो एकजुटता को रेखांकित करता है, जिसने बाद में मुगल आक्रमणकारियों का प्रतिरोध करने में नैतिक शक्ति प्रदान की।

उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब का भी जिक्र किया और दावा किया कि जब जम्मू-कश्मीर में अत्याचार किए गए, तो कश्मीरी पंडितों ने गुरु से संरक्षण मांगा और आज भी उन्हें उच्च सम्मान देते हैं।

शाह ने कहा, “गुरु तेग बहादुर ने कहा था कि अगर औरंगजेब मेरा धर्म परिवर्तन करा सकता है, तो सभी लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे। औरंगजेब ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया।”

भाजपा नेता ने कहा, “औरंगजेब ने अत्याचार किए और गुरु तेग बहादुर के साथियों को मार डाला, लेकिन गुरु तेग बहादुर कभी विचलित नहीं हुए। अंततः गुरु तेग बहादुर ने स्वयं को बलिदान कर दिया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनके बलिदान ने लोगों को औरंगजेब के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया।”

उन्होंने कहा कि विश्व भर में सनातन धर्म के अनुयायी सिख गुरु के प्रति कृतज्ञ हैं।

उन्होंने आगे कहा, “दस सिख गुरुओं द्वारा स्थापित परंपराएं विश्व के लिए अनुकरणीय हैं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नग्न अवस्था मे महिला का शव बरामद : महिला की बेटी ने आपने भाई भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

एएम नाथ । चुवाड़ी :   सरकारी प्राइमरी स्कूल कुठेड़ के परिसर में बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान कमला देवी (63) पत्नी मघर सिंह निवासी कुठेड़ के रूप में...
article-image
पंजाब

एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर।  एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।  समागम में बतौर मुख्यातिथी बाबा शिंदा शामिल हुए। इस  दौरान एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल...
पंजाब

योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर तक जिला रोजगार कार्यालय में रिन्यूवल करवा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड: गुरमेल सिंह

होशियारपुर, 16 दिसंबर: जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि डायरेक्टर रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण विभाग के आदेशानुसार जो भी योग्य उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन(एक्स-10) कार्ड रिन्यूवल करवाने से रह गए थे,...
article-image
पंजाब

नगाड़ा बजाकर होला मोहल्ला का किया आगाज : किला श्री आनंदगढ़ साहिब में पुरातन रिवायत के अनुसार

श्री आनंदपुर साहिब : होला महल्ला की शुरुआत आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब से रविवार रात 12 बजे नगाड़ों और जयकारों की गूंज से हुई। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के...
Translate »
error: Content is protected !!