देश की मातृशक्ति को मिलेगा सुरक्षा कवच : जयराम ठाकुर

by

कहा, सर्वाइकल कैंसर से बेटियों के बचाव और सुरक्षित जीवन देने के लिए टीकाकरण का लाभ उठाएं

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में सेतु सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों से स्वास्थ्य एवं परामर्श शिव में शामिल होकर अपनी जांच करवा कर चिकित्सीय परामर्श लेने हेतु आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच हमें भविष्य में होने वाले गंभीर खतरों से न सिर्फ आगाह करती हैं बल्कि उनसे निपटने की प्रभावी रणनीति बनाने का मौका देती हैं। इसलिए समय-समय पर सभी को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहनी चाहिए।

उन्होंने स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए आयोजक मंडल का धन्यवाद किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान (एचपीवी) को देश की करोड़ों बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने धानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए निःशुल्क टीकाकरण की यह पहल न केवल चिकित्सा जगत में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह प्रधानमंत्री की ‘मातृशक्ति’ के प्रति अटूट संवेदना और दूरदर्शी सोच का जीवंत प्रमाण है, क्योंकि भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है और हर साल सवा लाख से ज्यादा मामले देश में आते हैं और लगभग 80 हजार महिलाओं की हर वर्ष मृत्यु हो रही है। हर साल हजारों परिवार इस जानलेवा बीमारी के कारण बिखर जाते हैं। ऐसे में इस सुरक्षा कवच के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को एक रोगमुक्त और सशक्त जीवन की गारंटी प्रदान की गई है जो आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर भारत को इस बीमारी के उन्मूलन की दिशा में एक मिसाल के रूप में स्थापित करेगा।
जयराम ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह समेत समस्त प्रदेशवासियों विशेषकर माताओं और बहनों से पुरजोर आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के इस सुरक्षा अभियान के प्रति जागरूक बनें और अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण करवाकर इस घातक बीमारी के विरुद्ध देश की लड़ाई को मजबूत करें, क्योंकि एक स्वस्थ बेटी ही एक स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला होती है।
इस आयोजन में नेता प्रतिपक्ष की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने भी महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति इस संवेदनशीलता को समाज के लिए अनिवार्य बताया, वहीं शिविर को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने सेतु सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सेवा भाव की भावुक मन से सराहना करते हुए कहा कि दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों के उन बुजुर्गों एवं संसाधनों से वंचित लोगों के लिए, जो शारीरिक अक्षमता के कारण बड़े अस्पतालों की चौखट तक नहीं पहुंच पाते, उनके घर-द्वार पर विशेषज्ञ डॉक्टरों और अत्याधुनिक लैब टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध करवाना वास्तव में समाज सेवा की पराकाष्ठा और अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने याद दिलाया कि गत वर्ष जब सराज और विशेषकर थुनाग क्षेत्र भारी प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा था, तब भी सेतु ट्रस्ट ने अपनी जान की परवाह किए बिना धरातल पर उतरकर सराहनीय सेवाएं दी थीं और आज जंजैहली में आयोजित यह शिविर उसी सेवा यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हवाई सम्पर्क विस्तार और शिमला व धर्मशाला को नियमित हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अजय मलिक ने शिमला संसदीय क्षेत्र के व्यय नोडल अधिकारियों से ली सभी प्रबंधों की जानकारी : भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

शिमला 09 मई – लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजय मलिक को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अजय मलिक ने आज यहाँ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

बीबीएन,4 अप्रैल (तारा) : ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एनसीएफ 2023 के तहत एक दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्याशाला’ का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के अध्यापकों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र ने पंजाबी ठाठ से अंडरवर्ल्ड को धमकाया था…और कहा था पंगा मत लेना, एक इशारा पर ट्रक भर-भरकर लोग आ जाएंगे

बॉलीवुड के धाकड़ हीरो धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का खिताब यूं ही नहीं मिला। पर्दे पर वे हमेशा बेईमानों को धूल चटाते नजर आते थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी हिम्मत की मिसालें कायम...
Translate »
error: Content is protected !!