अमृतपाल सिंह की नई पार्टी पर भड़के सुखबीर बादल – कहा अकाली दल को कमजोर करने की साजिश

by
डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक और खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा के साथ नई पार्टी ‘शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब’ बनाने की घोषणा की है।
इस पर शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल भड़क गए हैं। उन्होंने अलगाववादी सांसद अमृतपाल का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने 16 साल जेल काटे और यहां एक साल में ही चीखें निकल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है।  सुखबीर सिंह बादल ने फरीदकोट सांसद सरबजीत सिंह खालसा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सरबजीत खालसा जब से सांसद बने हैं, एक बार भी सिखों के हक की बात नहीं की। न ही वे किसी के सुख-दुख में भी शामिल हो रहे। सुखबीर ने कहा कि माघी मेले मौके पर जो नई पार्टी बनाई जा रही है, यह सब अकाली दल को कमजोर करने की साजिश है। हमारे दल के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सुप्रीम अथॉरिटी है, लेकिन यह लोग श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को नहीं मानते। इन्होंने अपने ही जत्थेदार बना रखे हैं।
अकाली दल अभी खत्म नहीं हुआ :  सुखबीर बादल माघी मेले के मौके मुक्तसर में की जाने वाली सियासी कांफ्रेंस की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर निशाना साधा। सुखबीर बादल ने कहा कि हम पर एक साजिश के तहत बेअदबी सहित अन्य आरोप लगाए गए थे। विवाद को समाप्त करने के लिए मैंने सारे इल्जाम अपने ऊपर ले लिए। अकाली दल पर जो आरोप लगे हैं, ऐसा करने के बारे में शिअद कभी सोच भी नहीं सकता। शिअद अभी खत्म नहीं हुआ है। शिअद पहले आराम कर रहा था। पर अब जाग चुका है। शिअद गुरु घर की सेवा करने वाली पार्टी है। शिअद के खिलाफ बयानबाजी पर सियासत हुई है।
नई पार्टी से पंजाब में सियासी हलचल :   सांसद अमृतपाल सिंह और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने नई पार्टी ‘शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब’ के नाम से बनाई है। शनिवार को सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने इसके नाम का ऐलान किया था। औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को मुक्तसर के माघी मेले में होने वाले पंथ बचाओ-पंजाब बचाओ कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। उन्होंने कहा था कि पंजाब को बचाने के लिए एक  नई राजनीतिक पार्टी का गठन जरूरी था। श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह खालसा और उनके परिवार के सहयोग से इस नई राजनीतिक पार्टी के जरिए पंजाब को बचाने का प्रयास किया जाएगा। उनकी नई पार्टी शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब में पंजाब के पंथक सोच और अच्छे चरित्र वाले लोग शामिल होंगे, जो पंजाब को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य को अधिक अधिकारों की राजनीतिक तौर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस नई पार्टी का उद्देश्य पंजाब के लोगों को एक और विकल्प देना है। पंजाब में सियासी हलचल तेजअमृतपाल गुट की नई पार्टी की घोषणा के बाद से पंजाब की सियासी क्षेत्र में हलचल पैदा हो गई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवांशहर में युवक को मारी गोली, घायल : बठिंडा में युवक की बेरहमी से हत्या

नवांशहर/  बठिंडा : नवांशहर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव नाईमजारा-सनावा में अज्ञात युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो बठिंडा में गांव कोटबख्तू में...
article-image
पंजाब

16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने वाले ट्रक ड्राइवर को कनाडा से भारत लाने की तैयारी

टोरंटोः कनाडा के सस्केचेवान में 2018 की एक दुर्घटना में 16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने के मामले में आठ साल की जेल की सजा काट रहे भारतीय-कनाडाई ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू अब...
article-image
पंजाब

बाबासाहेब आंबेडकर के 131वें  जन्मदिवस को समर्पित गढ़शंकर में समागम आयोजित

प्रगति कला मंच लांदड़ां की टीम द्वारा पेश किए इंकलाबी नाटक व कोरियोग्राफी ने बांधा समय- गढ़शंकर :  बी. आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा  बाबासाहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के 131वें  जन्मदिवस...
Translate »
error: Content is protected !!