16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने वाले ट्रक ड्राइवर को कनाडा से भारत लाने की तैयारी

by

टोरंटोः कनाडा के सस्केचेवान में 2018 की एक दुर्घटना में 16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने के मामले में आठ साल की जेल की सजा काट रहे भारतीय-कनाडाई ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू अब भारत निर्वासित किए जाने के एक कदम और करीब है। सिद्धू ने एक चौराहे पर ट्रैफिक लाइट तोड़ दी थी और अपने ट्रक ट्रेलर से हम्बोल्ट ब्रोंकोस हॉकी क्लब के खिलाड़ियों को ले जा रही बस में टक्कर मार दी थी, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए थे। एक संघीय अदालत ने गुरुवार को निर्वासन रोकने के सिद्धू के आवेदन को खारिज कर दिया। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने सिफ़ारिश की है कि सिद्धू को भारत भेज दिया जाए। सिद्धू शादीशुदा है और उसे इस साल की शुरुआत में पैरोल दी गई थी। उसने गुहार लगाई कि उनका निर्वासन रोक दिया जाए क्योंकि उस घटना से पहले उसका रिकॉर्ड साफ था।

उसके वकील, माइकल ग्रीन ने अनुरोध किया कि निर्वासन के लिए कनाडा सीमा सेवा एजेंसी की सिफारिश को रोक दिया जाए। सिद्धू की याचिका को खारिज करते हुए, मुख्य न्यायाधीश पॉल क्रैम्पटन ने कहा, ‘कई लोगों की जान चली गई, कई परिवार टूट गए, और कई उम्मीदें और सपने चकनाचूर हो गए। दुर्भाग्य से, इस अदालत का कोई भी फैसला उन दुखद परिणामों को नहीं बदल सकता।’ न्यायाधीश ने सिद्धू को भारत निर्वासित करने के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा, ”अधिकारी का निर्णय उचित, पारदर्शी है। यह सुसंगत और तर्कसंगत है, और सिद्धू द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों के साथ सही रूप से जुड़ा हुआ है।’ अपने निर्वासन को रोकने के लिए सिद्धू के पास अब सिर्फ मानवीय आधार ही बचा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोगा विधायक के ठिकानों पर 36 घंटे बाद ईडी की रेड खत्म : विधायक बोलीं- खाली हाथ लौटी टीम

दो घरों सहित सात स्थानों पर हुई छापेमारी, भाजपा में शामिल होने पर मंत्री पद का ऑफर मिलने का भी लगाया आरोप मोगा। आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों...
article-image
पंजाब

पेंशनर एसोसिएशन ने दिया बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन

गढ़शंकर, 5 दिसम्बर: पेंशनर संगठन मंडल गढ़शंकर की मीटिंग मंडल दफ्तर गढ़शंकर में हुई जिसमें बिजली मुलाजिमों द्वारा आज की गई रैली तथा एक दिवसीय हड़ताल को भारी समर्थन दिया गया और सांझे तौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 3 महीने में पकड़े गए चिट्टे के 21 मामले, 224 ग्राम बरामद : 15 महीनों में 97 अभियोग, 874 ग्राम चिट्टा बरामद

 रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना जिले में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग को और तेज करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई...
article-image
पंजाब

सांसदों और विधायकों के लंबित मामलों के शीघ्र निपटाने के सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश किए जारी : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने नवंबर में जारी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित अपराधिक मामलों के शीघ्र निपटाने के लिए संज्ञान लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!