वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह : सोशल मीडिया, बैंक बैलेंस, पैसों के लेनदेन के अलावा मर्सिडीज कार के रिकार्ड को खंगालना शुरू

by

अमृतसर : केंद्र व राज्य की खुफिया एजेंसियों ने वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह के सोशल मीडिया, बैंक बैलेंस, पैसों के लेनदेन के अलावा मर्सिडीज कार के रिकार्ड को खंगालना शुरू किया है। शुरुआती जांच में हैरान करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं कि अमृतपाल के नाम से सोशल मीडिया पर चलने वाले अधिकतर अकाउंट्स विदेश से कंट्रोल हो रहे हैं। वारिस पंजाब दे के पूर्व मुखी दीप सिद्धू की हत्या के बाद अचानक लाइम लाइट में आए अमृतपाल सिंह खालिस्तान के समर्थन में लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उनके साथ चलने वाला काफिला व उन पर होने वाले खर्च के अलावा उनके काफिले में जुड़ी नई मर्सिडीज कार पर भी अब सुरक्षा एजेंसियों की नजर आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों की सबसे अधिक नजर अमृतपाल सिंह को होने वाली विदेशी फंडिंग है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले ही गुजरात में कहा था कि अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला करने वालों को विदेश से पैसा मिल रहा है। विदेशी फंडिंग की जांच में वह मर्सिडीज गाड़ी भी शामिल है, जिसमें सवार होकर अमृतपाल अजनाला थाने तक पहुंचा था। इसके अलावा पुलिस अमृतपाल की गतिविधियों को प्रचारित करने वाले विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमृतपाल सिंह के नाम पर चल रहे कई सोशल मीडिया एकाउंट्स भी विदेशों से संचालित हो रहे हैं। यह एकाउंट्स फेक हैं या सही, लेकिन सोशल मीडिया पर चलने वाले एकाउंट्स में सबसे अधिक पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहे हैं। पाक के अलावा कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी से चल रहे हैं।
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन अकाउंट्स से जुड़ने वाले सबसे अधिक युवा हैं। इनमें 15 से 35 साल के युवा सबसे अधिक हैं। इनमें सबसे अधिक वे सामग्री प्रयोग की जा रही है, जिनमें अमृतपाल सबसे अधिक खालिस्तान का समर्थन कर रहा है और भारतीय हकूमत को कोस रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरनाला के तेजिंदर कनाडा में बने विधायक

बरनाला जिले के भदौड़ के मूल निवासी और तर्कशील नेता मास्टर राजिंदर भदौड़ के छोटे भाई वैज्ञानिक डॉ. तेजिंदर सिंह ग्रेवाल कनाड़ा में विधायक चुने गए हैं। बता दें कि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की टिंडर से मांगी जानकारी : सांसद के अकाउंट का हत्याकांड से लिंक का शक! ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़ा था गुरप्रीत

पंजाब पुलिस ने डेटिंग ऐप टिंडर से कट्टरपंथी उपदेशक और खडूर साहिब सांसद अमृतपाल सिंह से संदिग्ध रूप से जुड़े एक खाते की जानकारी मांगी है. यह कदम सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरि नौ...
article-image
पंजाब , समाचार

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा महेशयाणा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में हजरों शिव भक्त हुए शामिल : बाबा महेशयाणा मंदिर से शाम सात वजे शुरू हुई शोभायात्रा का रात ढाई वजे हुया समापन

गढ़शंकर : महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर निकाली भव्य शोभायात्रा दौरान भगवान शिव के जयघोषों से पूरा शहर भक्तिमई हो गया। शोभायात्रा कल शाम सात वजे महंत शशि और ब्राहमण सभा गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला और पुरष को 508 ग्राम नशीले पाउडर सहित ग्रिफ्तार किया , मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला और पुरष को 508 ग्राम नशीले पाउडर सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि एएसआई रविश कुमार और...
Translate »
error: Content is protected !!