गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला और पुरष को 508 ग्राम नशीले पाउडर सहित ग्रिफ्तार किया , मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला और पुरष को 508 ग्राम नशीले पाउडर सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि एएसआई रविश कुमार और  समेत पुलिस पार्टी ने दौरान गश्त व चेकिंग के दौरान कच्चे रास्ते पुल नहर मोहनवाल के पास नाका लगाया हुआ था तो एक महिला व पुरष आपने हाथों में लिफाफे पकड़े जा रहे थे। पुलिस पार्टी को देख कर दोनों ने लिफाफे फेंक दिए और खिसकने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी समेत दबोच लिया। उक्त में से पुरष ने पूछने पर अपनी पहचान  जसविंदर कुमार उर्फ सनी पुत्र निर्मल दास निवासी मोइला बाहिदपुर थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर और महिला ने अपनी पहचान सुनीता पत्नी रणजीत सिंह निवासी शाहपुर थाना सदर एसबीएस नगर जिला एसबीएस नगर हाल निवासी अंगद नगर चंडीगढ़ रोड थाना सदर एसबीएस नगर जिला एसबीएस नगर बताया। जसविंदर सिंह द्वारा फेंकें लिफाफे में से 256 ग्राम नशीला पाउडर और महिला सुनीता द्वारा फेंकें लिफाफे में से 252 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। जिस पर दोनों के खिलाफ 22 /29 ,61 , 85 एनडीपीएस एक्ट तहत  मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
एसआई परमजीत सिंह ने बताया दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री हर्षेश्वर महादेव शिव मंदिर पटियारियाँ में समूहपठानिया परिवार की ओर से वार्षिक भंडारा किया आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सिद्धयोगी बाबा भर्तृहरि को समर्पित श्री हर्षेश्वर महादेव शिव मंदिर पटियारियाँ , होशियारपुर में वार्षिक भंडारा आज समस्त पठानिया परिवार द्वारा आयोजित किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम सिद्धयोगी बाबा...
article-image
पंजाब

गावों के सर्वपक्षीय विकास हेतु फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों को विकास कार्यों की शुरुआत की और ग्रांटों के चेक सौंपे

नवांशहर  : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन ” सिंदूर ” हमारे भाइयों को सच्ची श्रद्धांजलि –निपुण शर्मा

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों पर मिसाइल स्ट्राइक पर सेना और केंद्र सरकार का किया धन्यवाद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना द्वारा जिस तरह...
article-image
पंजाब

‘ढाई साल से जेल में हूं…..’वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया सुनवाई से इनकार?

नई दिल्ली ।  सुप्रीम कोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सोमवार (10 नवंबर, 2025)...
Translate »
error: Content is protected !!